NCRB रिपोर्ट : साइबर क्राइम में यूपी नंबर 1, तीन सालों में दर्ज हुए 9,818 मामले

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 21 Oct 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
National Crime Records Bureau 2017 data released cyber crime rise up to 1.7 percent
hacker - फोटो : Lifewire

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने साल 2015-17 के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के आधार पर बात करें तो साल 2015-17 के बीच देशभर में 45,705 साइबर क्राइम हुए हैं। साल 2015 में देश में 11,331, 2016 में 12,187 और 2017 में 21,593 साइबर क्राइम दर्ज किए हैं। कुल मिलाकर देखें तो तीन सालों में साइबर क्राइम 1.7 फीसदी की दर से बढ़ा है। NCRB रिपोर्ट: 2017 में पकड़े गए 28 करोड़ रुपये के नकली नोट, 500 के सबसे ज्यादा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने साइबर क्राइम के आंकड़ों को राज्यवार भी जारी किया है जिसके मुताबिक 2015 में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश में हुए हैं जिनकी संख्या 2208 है। वहीं 2017 में में यूपी में सबसे ज्यादा 4971 साइबर क्राइम हुए हैं। 2015-17 तक साइबर क्राइम में सबसे ज्यादा यानी 5 फीसदी की वृद्धि कर्नाटक में दर्ज की गई है।

    NCRB रिपोर्ट: देश में बढ़ रहे अपराध, दिल्ली फिर बनी अपराध की 'राजधानी'

    विज्ञापन

    इन तीन सालों में सबसे कम साइबर क्राइम नागालैंड में हुआ है जिसकी संख्या सिर्फ 2 है, वहीं केंद्र शासित प्रदेश में अधिक साइबर क्राइम दिल्ली में (874) हुए हैं। जबकि केंद्र शासित प्रदेश में से लक्षद्वीप में साल 2015-17 के बीच कोई साइबर क्राइम हुआ ही नहीं है।नीचे फोटो में देखें आंकड़ें....

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    NCRB रिपोर्ट : साइबर क्राइम में यूपी नंबर 1, तीन सालों में दर्ज हुए 9,818 मामले
    NCRB रिपोर्ट : साइबर क्राइम में यूपी नंबर 1, तीन सालों में दर्ज हुए 9,818 मामले
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें