Apple ipad 8th Gen 2020 Review: क्या 30,000 रुपये में यह बेस्ट टैबलेट है?

एपल ने पिछले साल सितंबर में अपने नए और अपग्रेडेड आईपैड लॉन्च किया है जो कि 8वीं जेनरेशन का है। ipad 8th Gen 2020 में A12 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। ऐसे में आपको एक एंट्री लेवल आईपैड में न्यूरल इंजन मिल रहा है। एपल ने पहली बार अपने किसी एंट्री लेवल आईपैड में न्यूरल इंजन का सपोर्ट दिया है। ipad 2020 में 10.2 इंच की रेटिना डिस्प्ले दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है, हालांकि यह कीमत सिर्फ वाई-फाई वेरियंट की है।
वाई-फाई और सेलुलर वेरियंट की कीमत 41,900 रुपये है। आईपैड 2020 को सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड कलर वेरियंट में 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। एपल पेंसिल अलग से खरीदना होगा जिसकी कीमत 8,500 रुपये है। यदि आप अपने इस आईपैड के लिए स्मार्ट कीबोर्ड खरीदना है तो आपको 13,900 रुपये चुकाने होंगे। कीबोर्ड के साथ 30 से अधिक भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। आइए रिव्यू में जानते हैं क्या वाकई एपल ने अब तक का सबसे बेस्ट आईपैड लॉन्च किया है?
Apple ipad 8th Gen 2020 Review: स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- 10.2 इंच रेटिना डिस्प्ले, 2160x1620 पिक्सल रिजॉल्यूशन, ब्राइटनेस 500 निट्सरैम- 3GBस्टोरेज- 32/128GBऑपरेटिंग सिस्टम- iPadOS 14प्रोसेसर- A12 Bionicरियर कैमरा- 8 मेगापिक्सलफ्रंट कैमरा- 1.2 मेगापिक्सलबैटरी- 10 घंटे तक का वीडियो स्ट्रीमिंगनेटवर्क- वाई-फाई, वाई-फाई + सेलुलर (ई-सिम), डुअल बैंड वाई-फाई (2.4GHz और 5GHz)ब्लूटूथ- 4.2
Apple ipad 8th Gen 2020 Review: डिजाइन
डिजाइन और बिड्ल क्वॉलिटी की बात करें तो आईपैड की बॉडी मेटल (एल्यूमीनियम) की है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इस्तेमाल की गई ग्लास के बारे में एपल ने तो जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह जरूर कहा है कि प्रोटेक्शन के लिए काफी मजबूत ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। आईपैड की हाईट 9.8 इंच और चौड़ाई में 6.8 इंच है। वाई-फाई वेरियंट का वजन 490 ग्राम और वाई-फाई के साथ सेलुलर वेरियंट का वजन 495 ग्राम है, हालांकि पहले वर्जन के मुकाबले यह थोड़ा भारी है।

सबसे ऊपर लेफ्ट में 3.5एमएम का हेडफोन जैक है, जबकि राइट में कॉर्नर पर पावर बटन है। वॉल्यूम बटन राइट साइड में ऊपर की ओर नीचे की ओर राइट में सिम कार्ड ट्रे को जगह मिली है। बॉटम में चार्जिंग पोर्ट और डुअल स्पीकर ग्रिल है। रियर कैमरे के साथ बंप बिलकुल भी नहीं मिलेगा। बैक पैनल पर सबसे ऊपर सेंटर में एंटिना के लिए बड़े प्लास्टिक का चंक है। सिक्योरी के लिए टच आईआईडी है जैसा कि आईफोन एसई 2 2020 में है।

Apple ipad 8th Gen 2020 Review: डिस्प्ले
नए आईपैड में 10.2 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले (LCD) है जिसका रिजॉल्यूशन 2160x1620 पिक्सल और ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले के साथ बेजल काफी मिलता है, किनारे पर तो बजल कम हैं लेकिन ऊपर और नीचे काफी बेजल है। डिस्प्ले के सेंटर में फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग के टैब से तुलना करें तो सैमसंग ने पिछले कुछ सालों में बेजल को काफी कम किया है। एपल से उम्मीद थी कि नए आईपैड में बेजल कम मिलेगा, हालांकि नहीं हुआ।

अब पूरी उम्मीद नए मॉडल की लॉन्चिंग पर है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी अच्छी है। डिस्प्ले के साथ कलर्स और ब्राइटनेस अच्छे हैं। कलर सेच्युरेशन भी बढ़िया है। कड़ी धूप में डिस्प्ले पर परेशान नहीं करती है। डिस्प्ले का अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स है। आईफोन और आईपैड की डिस्प्ले में साफ फर्क महसूस किया जा सकता है।

8th Gen iPad के साथ एपल पेंसिल का सपोर्ट है जिसका इस्तेमाल आप पूरे आईपैड को कंट्रोल कर सकते हैं, हालांकि इस आईपैड के साथ आपको पहली जेनरेशन की पेंसिल का ही सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के टैब की तरह पेंसिल को रखने के लिए आईपैड में कोई जगह नहीं है। इसे आपको अलग रखना होगा, हालांकि चार्जिंग के लिए इसमें लाइटनिंग पोर्ट जरूर मिलता है।

Apple ipad 8th Gen 2020 Review: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

नए आईपैड में 3 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें ए-12 बायोनिक चिपसेट है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस आईपैड में iPadOS 14 मिलता है। बता दें कि iPhone XR में A12 चिपसेट ही था।

A12 वाकई एक पावरफुल प्रोसेसर है जिसकी परफॉर्मेंस हमने iPhone XR में भी देखी है। डेली लाइफ में परफॉर्मेंस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। अस्फाल्ट-9 और कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे हेवी गेम के लोड होने में भी अधिक वक्त नहीं लगता है। मल्टीटास्किंग को लेकर कोई समस्या नहीं है।

एप और टैब स्विचिंग भी स्मूथ है। इस आईपैड पर हमने काफी गेम भी खेला। अस्फाल्ट-9 को करीब 30 मिनट तक लगातार खेलने पर टैब थोड़ा गर्म होता है, हालांकि इतना गर्म नहीं होता है कि आपको कोई समस्या हो। गेमिंग के दौरान कोई लैग या फ्रेम ब्रेक का हमें सामना नहीं करना पड़ा। इंटरफेस काफी हद तक आईफोन जैसा ही है।

यदि आप ड्रॉइंग के शौकीन हैं तो एपल पेंसिल आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। पेंसिल की परफॉर्मेंस अच्छी है। टच स्मूथली काम करता है। पेंसिल से लिखी हैंडराइटिंग एक टैप में टेक्स्ट में बदला जा सकता है। स्पीकर की आवाज पर्याप्त है और साउंड क्वॉलिटी भी अच्छी है। आवाज कानों में चुभती नहीं है। माइक्रोफोन भी अपना काम अच्छे से करते हैं। आईपैड पर बात करने का एक्सेपरियंस हमारा अच्छा रहा।
Apple ipad 8th Gen 2020 Review: कैमरा

कैमरे की बात करें तो रियर पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जिसका अपर्चर f/2.4 है और इसके साथ ऑटोफोकस भी है। साथ ही HDR का सपोर्ट मिलता है। कैमरे के साथ पैनोरमा मिलता है जो कि 43 मेगापिक्सल तक का है। रियर कैमरे के साथ फेस डिटेक्शन और ऑटो इमेज और वीडियो स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। रियर कैमरे से आप 1080 पिक्सल पर एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

साथ ही 120fps पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग भी मिलती है। 3x वीडियो जूम और मिलता है। रियर कैमरे की क्वॉलिटी और परफॉर्मेंस दिन और रात दोनों में अच्छी है लेकिन फ्रंट कैमरे के साथ लो लाइट में न्वाइज आती है। फ्रंट में 1.2 मेगापिक्सल का लेंस है जिसका अपर्चर ƒ/2.4 है और इसके साथ आप 720 पिक्सल का वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट में भी एचडीआर का सपोर्ट मिलता है। वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन क्लासेज के लिए कैमरा ठीक है।

Apple ipad 8th Gen 2020 Review: बैटरी
नए आईपैड में 32.4WH यानी 8000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 10 घंटे के बेव सर्फिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग का दावा है। रिव्यू के दौरान इस आईपैड की बैटरी ने हमें निराश नहीं किया। आईपैड के साथ बॉक्स में 15वॉट का चार्जिंग एडाप्टर भी मिलता है जो आईपैड को फुल चार्ज करने में करीब ढाई घंटे का वक्त लगता है। आईपैड की बैटरी लाइफ अच्छी है। यदि आप गेम खेलते हैं और वीडियो देखते हैं तो भी बैटरी पूरे दिन साथ देगी, हालांकि वीडियो कॉलिंग में बैटरी जल्दी खत्म होती है। यदि आप गेम खेलने और वीडियो देखने के साथ-साथ अधिक वीडियो कॉलिंग करते हैं तो 20 घंटे में एक बार बैटरी को चार्ज करना पड़ सकता है।

तो कुल मिलाकर कहें तो एपल की पहचान लग्जरी गैजेट्स के तौर पर है, लेकिन पहली बार एपल ने बजट में आईपैड की तलाश करने वालों के लिए ipad 8th Gen को बाजार में उतारा है। 30,000 रुपये की रेंज में ipad 8th Gen एक बेस्ट टैबलेट है।