MWC 2024: 26 फरवरी से शुरू हो रहा टेक का मेगा इवेंट, जानें इस बार क्या होगा खास

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Feb 2024 11:38 AM IST
सार

MWC का आयोजन हर साल फरवरी के आखिरी सप्ताह में होता है। इस बार भी MWC का आयोजन होने जा रहा है। MWC की शुरुआत 26 फरवरी 2024 से होने जा रही है जो कि 29 तक चलेगी। MWC 2024 में भी दुनिया की तमाम टेक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और इसमें लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल से लेकर तमाम तरह के प्रोडक्ट लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
MWC Barcelona 2024 begins from 26th February here what expected
MWC 2024 - फोटो : MWC

    विस्तार

    मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) हर साल का सबसे बड़ा टेक इवेंट होता है। MWC का आयोजन हर साल फरवरी के आखिरी सप्ताह में होता है। इस बार भी MWC का आयोजन होने जा रहा है। MWC की शुरुआत 26 फरवरी 2024 से होने जा रही है जो कि 29 तक चलेगी। MWC 2024 में भी दुनिया की तमाम टेक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और इसमें लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल से लेकर तमाम तरह के प्रोडक्ट लॉन्च होंगे।

    कब से और कहां होगा MWC 2024?

    MWC 2024 का आयोजन बार्सिलोना (स्पेन) में होने जा रहा है। MWC 2024 26 से 29 फरवरी 2024 तक चलेगा। यदि आप भी इस टेक इवेंट में शामिल होना चाहते हैं तो आप www.mwcbarcelona.com पर विजिट करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और पास ले सकते हैं।

    विज्ञापन

    इवेंट में क्या होगा खास?

    इस इवेंट में एक ऐसा फोन भी लॉन्च हो सकता है जो पूरी तरह से एआई पर आधारित होगा। इस इवेंट का आयोजन GSMA कर रहा है। इस साल के इवेंट में 95,000 विजिटर्स के आने की उम्मीद है। पिछले साल इस इवेंट में 88,000 विजिटर्स पहुंचे थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें