ChatGPT का मूड हुआ खराब: यूजर्स को देने लगा अजीबोगरीब जवाब, कंपनी ने कहा- जांच कर रहे हैं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Feb 2024 11:31 AM IST
सार

दुनिया का सबसे लोकप्रिय एआई चैटटूल ओपनएआई का ChatGPT है। 21 फरवरी 2024 को ChatGPT अजीब तरह का व्यवहार करने लगा था जिसके बाद कई यूजर्स हैरान हो गए। यूजर्स ने ChatGPT के इस अजीबोगरीब जवाब का रेडिट और एक्स पर शेयर किया है।

ChatGPT has gone mad OpenAI says it is investigating reports of unexpected responses
ChatGPT - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रोबोट का दिमाग खराब होता है, ये तो आपने कई वीडियोज में देखा होगा, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का भी मूड खराब हो सकता है। इसका ताजा प्रमाण दुनिया का सबसे लोकप्रिय एआई चैटटूल ओपनएआई का ChatGPT है। 21 फरवरी 2024 को ChatGPT अजीब तरह का व्यवहार करने लगा था जिसके बाद कई यूजर्स हैरान हो गए। यूजर्स ने ChatGPT के इस अजीबोगरीब जवाब का रेडिट और एक्स पर शेयर किया है।

    दूसरी भाषा में करने लगा रिप्लाई

    CHATGPT BUG
    CHATGPT BUG - फोटो : social media

    एक रेडिट यूजर के दावे के मुताबिक लंबी चैटिंग के बीच ChatGPT अचानक से स्पैनिश भाषा में बात करने लगा, जबकि यूजर अंग्रेजी में बात कर रहा था। इसके बाद अजीब रिप्लाई भी करने लगा। ChatGPT ने कहा- मैं इस वक्त तुम्हारे साथ एक कमरे में हूं, lmao. ChatGPT ने यह रिप्लाई तब किया जब उससे मैथ के सवाल पूछे गए और JavaScript के एक बग को फिक्स करने के लिए कहा गया। यूजर्स ने चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

    ChatGPT की इस हरकत के बाद इसे तैयार करने वाली कंपनी ओपनएआई ने कहा कि हम बहुत करीब से इसे देख रहे हैं और जांच कर रहे हैं कि आखिर किस बग के कारण ऐसा हुआ। फिलहाल ChatGPT में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अभी तक कंपनी ने यह नहीं बताया है कि आखिर यह कैसे हुआ।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें