सावधान रहें: मुंबई में महिला से 20 करोड़ रुपये की ठगी, सीबीआई अधिकारी बनकर किया गया फ्रॉड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Mar 2025 01:26 PM IST
सार

स्कैमर्स ने उन्हें डराया और कहा कि अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और उन्हें "डिजिटल गिरफ्तारी" झेलनी पड़ेगी। इस डर से महिला पूरी तरह उनके झांसे में आ गईं। उन्हें घर में ही रहने और इस मामले की जानकारी किसी को न देने की सख्त हिदायत दी गई।

विज्ञापन
Mumbai woman loses Rs 20 crore after attending a fake call from scammer know how it happen
investment scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    तमाम जागरूकता अभियान के बावजूद भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन लोग साइबर स्कैम के शिकार हो रहे हैं। ये स्कैम कई तरीके से हो रहे हैं। कभी किसी को डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है तो कभी किसी के फोन में एप इंस्टॉल करवाकर बैंक अकाउंट खाली किए जा रहे हैं। अब दक्षिण मुंबई की एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 20 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है।

    यह धोखाधड़ी तब शुरू हुई जब बुजुर्ग महिला को एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई (CBI) अधिकारी बताया और दावा किया कि उनकी आधार कार्ड से जुड़ा एक बैंक खाता मनी लॉन्ड्रिंग (अवैध धन लेन-देन) में इस्तेमाल किया गया है।

    विज्ञापन

    स्कैमर्स ने उन्हें डराया और कहा कि अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और उन्हें "डिजिटल गिरफ्तारी" झेलनी पड़ेगी। इस डर से महिला पूरी तरह उनके झांसे में आ गईं। उन्हें घर में ही रहने और इस मामले की जानकारी किसी को न देने की सख्त हिदायत दी गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके बाद, ठगों ने महिला को लगातार फोन कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि वे किसी से बात न करें। इसी दौरान, महिला से बैंक खाते की जानकारी मांगी गई, यह कहकर कि उनकी पहचान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले से हटाने के लिए यह जरूरी है। इस बहाने, महिला से धीरे-धीरे 20 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें