Scam Alert: दुबई का फ्लाइट टिकट लेना पड़ा महंगा, खाते से निकल गए 4.4 लाख रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Dec 2023 01:54 PM IST
सार

मुंबई के जुहू की रहने वाली 64 वर्षीय महिला साइबर फ्रॉड की शिकार हुई है। महिला का नाम गीता शिनोय है। गीता Skyscanner नाम की साइट से दुबई के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर रही थी। महिला ने साइट पर दिए गए फोन नंबर पर कॉल किया जिसके बाद महिला से अपने फोन में Any Desk एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Mumbai woman books Dubai flight tickets online ends up losing Rs 4.4 lakh to scammers
hacker - फोटो : Lifewire

    विस्तार

    साइबर स्कैम किसी के साथ किसी भी तरीके से हो सकता है। इसका ताजा प्रमाण मुंबई की एक घटना है। मुंबई के एक शख्स को दुबई का फ्लाइट टिकट बुक करना काफी महंगा पड़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शख्स एक मशहूर वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कर रहा था इसी दौरान वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया और उसके बैंक अकाउंट से 4.4 लाख रुपये निकल गए।

    रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के जुहू की रहने वाली 64 वर्षीय महिला साइबर फ्रॉड की शिकार हुई है। महिला का नाम गीता शिनोय है। गीता Skyscanner नाम की साइट से दुबई के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर रही थी। महिला ने साइट पर दिए गए फोन नंबर पर कॉल किया जिसके बाद महिला से अपने फोन में Any Desk एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया।

    विज्ञापन

    महिला ने फोन पर बात कर रहे शख्स की बातों पर भरोसा करके अपने फोन में एनीडेस्क एप डाउनलोड कर लिया, क्योंकि वह नंबर बुकिंग साइट पर ही दिया गया था। एप डाउनलोड करने के बाद महिला ने शख्स को कोड बता दिया उसके बाद शख्स ने महिला के फोन को अपने कंट्रोल में ले लिया और उसके बैंक अकाउंट से 4.4 लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने इस घटना के तुरंत बाद पुलिस में इसकी शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है लेकिन यह घटना सभी लोगों के लिए एक सबक है। आप भी इस तरह के फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें