ERNIE Bot: क्या है बायडू का नया एआई मॉडल, कैसे करें इस्तेमाल, सबकुछ जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Dec 2023 12:18 PM IST
सार

ERNIE को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह इंसानों की भाषा को पूरी तरह से समझता है और बहुत ही सटीक जवाब देता है। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर बायडू का ERNIE बॉट क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

विज्ञापन
What is Baidu ERNIE Bot and How to Use it A Comprehensive Guide
What is Baidu ERNIE Bot - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    चाइनीज इंटरनेट सेवा प्रदाता और सर्च इंजन कंपनी Baidu ने एआई बॉट ERNIE लॉन्चिंग के साथ ही हिट हो गया है। ERNIE के यूजर्स की संख्या 100 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई है। इसी साल अगस्त में ERNIE की लॉन्चिंग हुई थी। ERNIE के फाउंडेशन मॉडल 4.0 में महज दो महीने में 32% की ग्रोथ देखने को मिली है। ERNIE को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह इंसानों की भाषा को पूरी तरह से समझता है और बहुत ही सटीक जवाब देता है। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर बायडू का ERNIE बॉट क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

    ERNIE को नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) का सबसे एडवांस वर्जन कहा जा रहा है। एक रिसर्च के मुताबिक दुनिया के करीब 50 फीसदी बिजनेस NLP को अपना लेंगे। Baidu ERNIE बॉट को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यह इंसानों जैसा सोच रखता है और किसी चीज का विश्लेषण इंसानों की तरह कर सकता है। ERNIE बॉट भी ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी की तरह है और इससे आप कई तरह के काम ले सकते हैं। ERNIE रियल टाइम में आपको जानकारी दे सकता है।

    विज्ञापन

    Baidu ERNIE बॉट को BERT (बाइडाइरेक्शनल इनकोडर रिप्रजेंटेशन फ्रॉम ट्रांसफॉरमर) मॉडल पर तैयार किया गया है जो कि एनएलपी का एडवांस वर्जन है। इसकी मदद से ERNIE बॉट इंसानों द्वारा किए गए सर्च को समझता है और फिर इंसानों की तरह की सटीक जवाब देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें