MTNL ने लॉन्च किए नए ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगी 1Gbps तक की डाउनलोडिंग स्पीड, ऐसे उठाएं फायदा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल (MTNL) ने लंबे समय के बाद दिल्ली के यूजर्स के लिए दो नए ब्रॉडबैंड प्लान्स को लॉन्च किए हैं। उपभोक्ताओं को इन लेटेस्ट डाटा प्लान में 1 जीबीपीएस की डाउनलोडिंग स्पीड मिलेगी। साथ ही मुंबई के उपभोक्ता इन डाटा पैक्स का लाभ उठा सकेंगे। वहीं, कपनी ने अपने दोनों प्लान की 2,990 और 4,990 रुपये कीमत रखी हैं।
यूजर्स को दोनों प्लान में पहले छह महीनों के लिए 4 टीबी और 8 टीबी एफयूपी लिमिट दी जाएगी। साथ ही इस सेवा का फायदा नए यूजर्स ही उठा सकेंगे। वहीं, एमटीएनएल छह महीने के बाद एफयूपी की लिमिट कम कर 3 टीबी और 6 टीबी कर देगा। इसके अलावा उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी।
दिल्ली और मुंबई के उपभोक्ताओं को दोनों ब्रॉडबैंड प्लान में 1 जीबीपीएस की डाउनलोडिंग स्पीड मिलेगी। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो बीएसएनएल जल्द ही नए ब्रॉडबैंड प्लान भारतीय बाजार में रोल आउट करेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपने साथ जोड़ने के लिए इन प्लान्स को मार्केट में उतारा हैं। वहीं, नए कनेक्शन लेने वालों को इनमें 4 टीबी (4000GB) और 8 टीबी (8000GB) एफयूपी लिमिट मिलेगी, लेकिन छह महीने के बाद इस लिमिट को कम कर दिया जाएगा।
एमटीएनएल इन प्लान के जरिए रिलायंस जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगा। इससे पहले रिलायंस जियो ने जियो गीगाफाइबर के तहत कई प्लान लॉन्च किए थे, जिनमें उपभोक्ताओं को 1 जीबीपीएस की डाउनलोडिंग स्पीड मिली हैं। वहीं, इन प्लान की कीमत करीब 8,499 रुपये है।
कंपनी ने इससे पहले 1,111 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान भारतीय बाजार में उतारा था। ग्राहकों को इस प्लान में 500 एमबीपीएस की डाउनलोडिंग स्पीड मिली है। साथ ही 1,500 जीबी डाटा एफयूपी लिमिट दी गई है। वही दूसरी तरफ यूजर्स को 2,000 रुपये वाले पैक में 500 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 2 टीबी एपयूपी लिमिट का फायदा उठा सकेंगे।
- जानलेवा वायु प्रदूषण: ये पांच एंटी पॉल्यूशन मास्क बचा सकते हैं आपकी जान
- शाओमी के पेमेंट एप Mi Pay ने गूगल प्ले स्टोर पर ली एंट्री, अब यूजर्स कर सकेंगे पैसा ट्रांसफर
- Google प्ले स्टोर पर 40 से ज्यादा मौजूद थे वायरस वाले एप्स, 80 लाख से ज्यादा यूजर्स ने किया डाउनलोड
- Tata Sky और Dish TV ने पेश किया दिवाली ऑफर, अब यूजर्स देख सकेंगे 220 से ज्यादा चैनल