Tata Sky और Dish TV ने पेश किया दिवाली ऑफर, अब यूजर्स देख सकेंगे 220 से ज्यादा चैनल

Abhishek Singh
टेक डायरी, अमर उजालाAbhishek Singh
Sat, 26 Oct 2019 01:12 PM IST
Tata sky DTH and Dish Tv giving Attractive offers on Diwali 2019
tv watching

    देशभर में रविवार को दिवाली (Diwali 2019) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। डीटीएच ऑपरेटर कंपनियों ने इस फेस्टिवल को खास बनाने के लिए भारतीय बाजार में कई आकर्षक ऑफर्स उतारे हैं।कंपनियां इन ऑफर्स के जरिए अपने पुराने और नए ग्राहकों अधिक लाभ पहुंचाना चाहती हैं। इससे पहले ट्राई ने नियमों में बदलाव किया था, जिससे यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हम आपके लिए टाटा स्काई और डिश टीवी के ऑफर्स लेकर आए हैं, जिनसे आप कम कीमत में ज्यादा चैनल देख सकेंगे...

    टाटा स्काई का ऑफर 

    tata sky
    tata sky - फोटो : social media

    देश की सबसे बड़ी डीटीएच ऑपरेटर कंपनी टाटा स्काई अपने सब्सक्राइबर्स को आकर्षक ऑफर्स के तहत एड-ऑन चैनल, क्यूटेड चैनल और क्षेत्रीय चैनल पैक्स उपलब्ध करा रही हैं। साथ ही यूजर्स को इन चैनल पैक्स पर डिस्काउंट मिलेगा। हालाकिं, सब्सक्राइबर्स को इन चैनलों की कीमत पर ज्यादा छूट नहीं दी जाएगी, लेकिन इससे मामूली बचत होगी। इसके अलावा टाटा स्काई नए एचडी कनेक्शन पर 28 फीसदी की छूट देगा।

    डिश टीवी का ऑफर 

    DISH TV
    DISH TV - फोटो : amazon

    डिश टीवी भी इस फेस्टिव सीजन के दौरान अपने सबस्क्राइबर्स को आकर्षक ऑफर प्रदान कर रही है। दिवाली ऑफर के तहत यूजर्स को पुराने दाम में नए चैनल की सुविधा मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ ग्राहक 219 रुपये वाले चैनल पैक को खरीद सकेंगे, जिसमें उन्हें 250 से ज्यादा चैनल दिए जाएंगे। आपको बता दें कि यह ऑफर दो वर्ष वाले चैनल प्लान पर मिल रहा है।

    डीटीएच के लॉन्ग-टर्म प्लान

    d2h
    d2h - फोटो : d2h

    डीटीएच के सबस्क्राइबर्स लॉन्ग-टर्म प्लान पर मिलने आकर्षक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। यूजर्स को तीन महीने के रिचार्ज पर 14 दिन, छह महीने के रिचार्ज पर 30 दिन और दस महीने के रिचार्ज पर 60 दिन के लिए मुफ्त में चैनल की सब्सक्रिप्शन मिलेगी।

    इन लोकप्रिय चैनल्स की कीमत में आई गिरावट

    टीवी
    टीवी - फोटो : social media

    त्यौहारी मौसम में सिर्फ डीटीएच कंपनियां ही नहीं, बल्कि बॉडकास्टर ने भी चैनल्स की कीमत में कटौती की हैं। वहीं, स्टार प्लस और कलर्स जैसे बेहतनी चैनल्स किफायती कीमत में उपलब्ध हैं। तो वही दूसरी तरफ एसडी चैनल्स 19 रुपये के बजाय अब 12 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें