जिसका डर था वही हुआ: ChatGPT ने लीक किए एक लाख यूजर्स के अकाउंट डीटेल, हैकर्स फोरम पर पहुंचा डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Jun 2023 11:18 AM IST
सार

ChatGPT के करीब 1,00,000 अकाउंट के निजी जानकारी लीक हो गई है और हैकर्स फोरम डार्क वेब पर डाटा की बिक्री हो रही है। यह डाटा लीक जून 2022 से मई 2023 के बीच हुआ है।

विज्ञापन
Over 100000 OpenAI ChatGPT account credentials leaks on Dark web
ChatGPT - फोटो : Istock

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल ChatGPT को लेकर शुरू से ही बवाल हो रहा है। तमाम एक्सपर्ट ने ChatGPT के साथ प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अधिकतर एक्सपर्ट का मानना है कि ChatGPT जैसे एआई टूल के साथ यूजर्स का डाटा सुरक्षित नहीं है। अब यह सच होता दिखाई दे रहा है। ChatGPT के करीब 1,00,000 अकाउंट के निजी जानकारी लीक हो गई है और हैकर्स फोरम डार्क वेब पर डाटा की बिक्री हो रही है। यह डाटा लीक जून 2022 से मई 2023 के बीच हुआ है।

    Group-IB की एक रिपोर्ट के मुताबिक लीक हुए डाटा का इस्तेमाल साइबर क्राइम में हो सकता है। ChatGPT के इस डीटा लीक में भारत के यूजर्स का भी डाटा शामिल है। इसमें करीब 12,632 भारतीय ChatGPT यूजर्स का डाटा शामिल है। जो डाटा लीक हुआ है उसमें ग्लोबल यूजर्स के डाटा शामिल हैं।

    विज्ञापन

    एक ओर जहां सैमसंग जैसी कंपनियों ने अपने दफ्तरों में ChatGPT का इस्तेमाल बैन कर रखा है, वहीं भारतीय कंपनियां बड़े स्तर पर कस्टमर सपोर्ट के लिए ChatGPT का इस्तेमाल कर रही हैं। भारत के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में पाकिस्तान, ब्राजील, वियतनाम, इजिप्ट, अमेरिका, फ्रांस, मोरोक्को, इंडोनेशिया और बांग्लादेश के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें