Airtel ने लॉन्च किया 35 दिनों की वैधता वाला प्लान, कीमत भी है कम, जानें फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Jun 2023 09:31 AM IST
सार

Airtel ने अपने इस प्लान को खासतौर पर उनके लिए लॉन्च किया है जो कम कीमत में लंबी वैधता चाहते हैं। Airtel के इस प्लान के साथ 35 दिनों की वैधता और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है लेकिन इसमें डाटा कुल 4 जीबी ही मिलता है।

विज्ञापन
Airtel Launches New Rs 289 Prepaid Plan with 35 days Validity details here
airtel 35 DAYS PLAN - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी कम वैधता वाले प्लान को लेकर टेलीकॉम कंपनियों से नाराज हैं तो Airtel ने आपकी इस नाराजगी को दूर कर दिया है। एयरटेल ने एक 35 दिनों की वैधता वाला प्लान लॉन्च किया है। Airtel के इस प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है। Airtel के इस प्लान के साथ डाटा और कॉलिंग भी मिल रही है। 35 दिनों की वैधता के साथ आने वाला यह Airtel का पहला प्री-पेड प्लान है। आइए इसके सभी फायदे जानते हैं...

    Airtel ने अपने इस प्लान को खासतौर पर उनके लिए लॉन्च किया है जो कम कीमत में लंबी वैधता चाहते हैं। इस प्लान की कीमत 289 रुपये है। Airtel के इस 289 रुपये वाले प्लान के साथ 35 दिनों की वैधता और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है लेकिन इसमें डाटा कुल 4 जीबी ही मिलता है। इस प्लान में 300 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान के साथ Apollo 24|7 Circle, फ्री हेल्लो ट्यून और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    विज्ञापन

    यदि आप किसी अन्य लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं तो Airtel के पास 199 रुपये का भी एक प्लान है। इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा Airtel के इस प्लान में कुल 3 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें