Coronavirus के चलते रद्द हुआ दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट MWC 2020, पढ़ें पूरी खबर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 13 Feb 2020 10:47 AM IST
Mobile World Congress 2020 Cancel Due To Coronavirus Virus Know All About It In Hindi
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

    कोरोना वायरस (Corona Virus) चीन के बाद अब दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। अब इस वायरस का असर टेक इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। इस वायरस के खतरे को देखते हुए GSMA ने दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 (Mobile World Congress 2020) को रद्द कर दिया है। आपको बदा दें कि जीएसएमए कंपनी ही लंबे समय से इस इवेंट का आयोजन करती आई है। इससे पहले नोकिया, फेसबुक, वीवो, सोनी और अमेजन जैसी कंपनियों ने इस कार्यक्रम से बैकआउट किया था। वहीं, इन कंपनियों ने कहा था कि हम इस इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि हम अपने कर्मचारियों और पार्टनर्स की सुरक्षा इस वायरस से करना चाहते हैं।

    जीएसएमए का कहना है कि हम बार्सिलोना में इस वायरस को फैलने नहीं देना चाहते हैं। यही वजह है कि हमने इस इवेंट को रद्द कर दिया है। कंपनी ने आगे कहा है कि हम चीन और इस वायरस से जूझ रहे लोगों के साथ हैं। वहीं, उम्मीद की जा रही हैं कि इस इवेंट को अगले साल यानी 2021 में आयोजित किया जाएगा।

    नोकिया, अमेजन, सोनी, वीवो, एलजी और Nvidia ने कुछ दिनों पहले ही इस इवेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। इन कंपनियों का कहना था कि हम इस वायरस को फैलने नहीं देंगे और हम उन सभी लोगों के साथ हैं, जो इस खतरनाक वायरस से जूझ रहे हैं।

    कोरोना वायरस बहुत खतरनाक है। ज्यादातर देश इस वायरस से जूझ रहे हैं और अब तक कोई भी इसका इलाज नहीं खोज पाया है। बता दें कि इस वायरस से चीन में 40,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 200 से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें