MWC 2017: Huawei के VR 360 डिग्री कैमरे वाले स्मार्टफोन पर रहेगी नजर

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 24 Feb 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
Mobile World Congress 2017 complete information
मोबाइल कांग्रेस

    26 फरवरी 2017 यानी रविवार से स्पेन के बर्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट होने वाला है। इस इवेंट में तमाम मोबाइल कंपनियां अपनी नई टेक्नोलॉजी को लेकर और नई डिजाइन को लेकर आती हैं। इस इवेंट का टेक लवर्स में बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    MWC में नोकिया अपने 3310, नोकिया 8, Nokia 3, Nokia 5, सहित एन सीरीज के कई फोन लॉन्च करने वाली है, वहीं सैमसंग भी गैलेक्सी टैब एस3 को लेकर आ रही है। एलजी बिना बेजल वाला स्मार्टफोन G6 को लॉन्च करेगी। इनके अलावा ओप्पो, हुवावे और वीवो भी फुल तैयारी के साथ इवेंट में धमाकेदार एंट्री करेंगी। हुवावे को लेकर खबर है कि वह VR 360 डिग्री कैमरे के साथ पी10 और पी10 प्लस को लॉन्च करेगी।

    विज्ञापन

    मोटोरोला की बात करें तो यह कंपनी Moto G5 और Moto G5 Plus के साथ इवेंट में अपनी धाक जमाएगी। वहीं सोनी भी Xperia सीरीज के कई फोन को लॉन्च कर सकती है। ब्लैकबेरी भी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में “Mercury” फ्लैगशिप फोन से वापसी करने की कोशिश करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या है वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस?

    मोबाइल कांग्रेस
    मोबाइल कांग्रेस

    मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां करीब 2500 कंपनियां अपनी नई टेक्नोलॉजी और मोबाइल के साथ शिरकत करती हैं। इस इवेंट का आयोजन फिरा (Fira Gran Via) बर्सिलोना में होता है। इस इवेंट में नियांटिक (Niantic) के फाउंडर और सीईओ जॉन हांके, जिन्होंने दुनिया को Pokemon Go दिया है, नेटफ्लिक्स के फाउंडर और सीईओ रीड हैस्टिंग्स और नोकिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ राजीव सूरी जैसी दिग्गज शिरकत करेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें