Huawei VR 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च करेगी स्मार्टफोन
विज्ञापन

चाईनीज कंपनी हुवावे (Huawei) अपने स्मार्टफोन को वीआर 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में इसकी पुष्टि हो गई है। साथ ही Huawei ने कहा है कि वह 26 फरवरी को बार्सिलोना में होने वाले MWC में नए स्मार्टफोन पी10 और पी10 प्लस को लॉन्च करेगी।

एमडब्ल्यूसी से ठीक पहले एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि हुवावे पी10 और पी10 प्लस को नए ईएमयूआई 5.1 ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च करेगी। साथ ही नए ओएस को भी एसडब्ल्यूसी में लॉन्च किया जाएगा।

एमडब्ल्यूसी से पहले हुवावे पी10 और पी10 प्लस की पहली झलक भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पी10 और पी10 प्लस में नया ओएस ईएमयूआई 5.1 प्रीलोडेड होगा जो एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर आधारित है। बैटरी 3100एमएएच की है।
विज्ञापन