9 साल में पांच गुना बढ़े मोबाइल टावर, 5G बीटीएस 3 हजार से ज्यादा हुए, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साल 2014 में उत्तर पूर्व में केवल 19,722 टावर ही थे, जो कि अब करीब पांच गुना बढ़कर 94,135 बीटीएस हो गए हैं।

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि उत्तर पूर्व में साल 2014 से अब तक पांच गुना बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2014 में उत्तर पूर्व में केवल 19,722 टावर ही थे, जो कि अब करीब पांच गुना बढ़कर 94,135 बीटीएस हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में अब तक 5जी के 3,437 बीटीएस लगाए गए हैं।
अरुणाचल प्रदेश में लगेंगे 254 टावर
अरुणाचल प्रदेश के लिए भी 254 4जी टावर समर्पित किए गए हैं। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लिए यह एक बड़ा दिन है। आज राज्य के लोगों को 254 4जी टावर समर्पित किए गए हैं। यह हर तरह से एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यदि सीमावर्ती क्षेत्र असंबद्ध और बुनियादी सुविधाओं से रहित रहेंगे, तो वे निराश होंगे।"
उन्होंने कहा, "राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है। पीएम मोदी के पास वह है... पीएम मोदी की एक्ट ईस्ट नीति के साथ, वह अपने दिल से पूर्वोत्तर से जुड़े हुए हैं... पीएम खुद 8.5 साल में 52 बार पूर्वोत्तर का दौरा कर चुके हैं...,"
- Apple Store में चोरी: फिल्मी अंदाज में उड़ाए 4 करोड़ के आईफोन, पुलिस भी हैरान
- World Earth Day 2023: गूगल ने डूडल बनाकर दिया क्लाइमेट चेंज पर खास मैसेज, बताया कैसे बचेगी धरती
- Nokia C300: नोकिया लॉन्च करेगा कम कीमत में दमदार प्रोसेसर वाला फोन, बेंचमार्क साइट पर आया नजर
- Google Bard: अब सॉफ्टवेयर डेवलप करने में मदद करेगा गूगल का AI बार्ड, कोडिंग भी सीख सकेंगे यूजर