Google Bard: अब सॉफ्टवेयर डेवलप करने में मदद करेगा गूगल का AI बार्ड, कोडिंग भी सीख सकेंगे यूजर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 22 Apr 2023 12:54 PM IST
सार

Google Bard क्रोम ब्राउजर का उपयोग करके कोडिंग मशीन लर्निंग और डाटा साइंस मॉडल के लिए गूगल के क्लाउड-आधारित टूल कॉलेब में सीधे पायथन कोड का एक्सपोर्ट भी कर सकता है।

Google Bard AI chatbot now can generate and debug code with 20 programming languages
Google Bard - फोटो : Istock

    विस्तार

    गूगल (Google) ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड (Bard) की क्षमताओं को अपडेट कर दिया है। कंपनी का कहना है कि एआई चैटबॉट की पावर को बढ़ाया गया है। अब बार्ड की मदद से सॉफ्टवेयर विकसित करने में सहायता से लेकर कोड जनरेशन, डिबगिंग और यह समझाना भी शामिल है कि कोड स्निपेट क्या करते हैं। बता दें कि चैटबॉट के प्रतिद्वंद्वी, ओपनएआई के चैटजीपीटी और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के बिंग एआई पहले से ही कोड जनरेशन को सपोर्ट करते हैं।

    गूगल रिसर्च के ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर पैगे बेली ने कहा कि घोषणा के बारे में एक ब्लॉग पोस्ट में कुछ महीने पहले इसकी शुरुआती पहुंच जारी होने के बाद से यह सुविधा चैटबॉट के लिए "टॉप रिक्वेस्ट में से एक" रही है। बेली ने कहा कि हम इन क्षमताओं को सी++, गो, जावा, जावास्क्रिप्ट, पायथन और टाइपस्क्रिप्ट सहित 20 से अधिक प्रोग्रामिंग भाषाओं में लॉन्च कर रहे हैं।

    यूजर्स को केवल यह समझाने की आवश्यकता है कि वे भाषा और पैरामीटर सहित बॉट को किस प्रकार का कोड बनाना चाहते हैं और बॉट एक कोड स्निपेट बना देगा। यह क्रोम ब्राउजर का उपयोग करके कोडिंग मशीन लर्निंग और डाटा साइंस मॉडल के लिए गूगल के क्लाउड-आधारित टूल कॉलेब में सीधे पायथन कोड का एक्सपोर्ट भी कर सकता है। चैटबॉट यूजर्स को गूगल शीट के लिए फंक्शन लिखने में भी मदद कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें