MobiCom 2018 में मुकेश अंबानी ने बताया 2019 का प्लान, ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 30 Oct 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
MobiCom 2018: Mukesh Ambani speak about jio plans 2019
Mukesh Ambani

    साल 2016 में लांच होने के बाद से भी भारत में टेलीकॉम इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयमरैन मुकेश अंबानी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित मोबीकॉम 2018 (MobiCom 2018) में 2019 के प्लान के बारे में जानकारी दी।

    आयोजन में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि अभी तक उनका पूरा ध्यान डाटा की स्पीड और कनेक्टिविटी पर रहा है और साल 2019 तक 99.9 फीसदी लोगों के हाईस्पीड डाटा और कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि जियो एक कारोबार नहीं, बल्कि एक डिजिटल अभियान है।

    विज्ञापन

    Infinix HOT S3X की अनबॉक्सिंग

    मुकेश अंबानी ने कहा, 'टेक्नोलॉजी में रूची रखने वाले देश के युवा उनकी ताकत हैं। आज का भारत कल के भारत से बहुत आगे है और आज का भारत युवा भारत है और यही हमारी ताकत हैं। अगले दो दशकों में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। भारत में विकास में किसी एक की नहीं, बल्कि सभी लोगों की भागीदारी है। जियो के आने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में अविश्वसनीय बदलाव हुए हैं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि अभी हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में मुकेश अंबानी ने कहा था कि कंपनी डाटा प्लान की कीमतें नहीं बढ़ाने वाली है और ना ही टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा होगा। उन्होंने आगे कहा था कि जियो अपने सस्ते प्लान के साथ ही लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

    अभी तक हम केवल 5 इन 1 (म्यूजिक, वीडियो, कंटेंट, कैमरा और इंटरनेट) की दुनिया में हैं, लेकिन जल्द ही में 6 इन 1 का जमाना आने वाला है और छठा एलिमेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस होगा और ये सारी चीजें आपको सिर्फ 100 रुपये प्रति महीने की दर पर मिलेंगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें