Windows 11: माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 11 के लिए लाया AI सपोर्ट, पेंट्स और फोटो का इस्तेमाल हो जाएगा बेहद आसान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 24 Aug 2023 08:33 PM IST
सार

जेनरेटिव एआई का उपयोग करके फोटो क्रिएट करना बेहद आसान हो जाएगा। फिलहाल विंडोज यूजर्स को फोटो एडिट करने के लिए ऑनलाइन फोटो एडिटिंग एप या किसी थर्ड पार्टी एप की मदद लेनी होती है।

विज्ञापन
Microsoft Windows 11 Apps may Offer AI Backed Features soon with Photos Paint and Snipping Tool report
Microsoft Windows 11 - फोटो : Microsoft

    विस्तार

    Windows 11:

    टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट अपने लेटेस्ट विंडोज 11 के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट फीचर्स लाने के लिए काम कर रहा है। कंपनी जल्द ही पेंट, फोटो और कैमरे एप के लिए एआई सपोर्ट जारी कर सकती है। नए अपडेट के बाद इन विंडोज एप में ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (ओसीआर) और जेनरेटिव एआई का उपयोग करके फोटो क्रिएट करना बेहद आसान हो जाएगा। फिलहाल विंडोज यूजर्स को फोटो एडिट करने के लिए ऑनलाइन फोटो एडिटिंग एप या किसी थर्ड पार्टी एप की मदद लेनी होती है।

    विंडोज सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट तीन एप्लिकेशन - फोटो, कैमरा, पेंट और स्निपिंग टूल में एआई फीचर जोड़ने पर काम कर रहा है, जिसका उपयोग स्क्रीनशॉट कैप्चर करने के लिए किया जाता है। बता दें कि ये एप्लिकेशन विंडोज 11 पर आउट-ऑफ-द-बॉक्स उपलब्ध हैं और इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। नए एआई फीचर्स को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर जल्द अपडेट के लिए उपलब्ध किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी माइक्रोसॉफ्ट पेंट एप में जेनरेटिव एआई सपोर्ट जोड़ने पर काम कर रही है। इस सुविधा के बाद यूजर्स को ओरिजिनल फोटो में प्रॉम्प्ट की मदद से एडिटिंग करने में मदद मिल सकेगी। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में अपने AI-संचालित बिंग एप पर OpenAI के DALL-E टेक्स्ट टू इमेज मॉडल के साथ यूजर्स को प्रॉम्प्ट की मदद से फोटो क्रिएट करने की सुविधा को जारी किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें