अगले साल से Windows 7 का सपोर्ट बंद करेगी माइक्रोसॉफ्ट

अनिल पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअनिल पांडेय
Wed, 16 Jan 2019 05:25 AM IST
Microsoft will stop Windows 7 support from next year
सांकेतिक तस्वीर

    मशहूर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज-7 का मेनस्ट्रीम सपोर्ट बंद करने के बाद इसका एक्सटेंडेड सपोर्ट भी बंद करने जा रही है। कंपनी इस ऑपरेटिंग सिस्टम में नए फीचरों को जोड़ना पहले ही बंद कर चुकी है। यह एक्सटेंडेड सपोर्ट अगले साल 2020 में 14 जनवरी से बंद हो जाएगा। हालांकि जानकारी के मुताबिक विंडोज-7 को मिल रहे एक्सटेंडेड सपोर्ट के खत्म होने से कंप्यूटर काम करना बंद नहीं करेंगे, लेकिन इस संबंध में यूजरों को मासिक अपडेट मिलना बंद हो जाएगा।

    ऐसे में कंप्यूटर में किसी भी तरह की समस्या आने पर यूजर को सपोर्ट नहीं मिल सकेगा। विंडोज-7 का एक्टेंडेंड सपोर्ट बंद हो जाने से विंडोज-10 की बाजार में हिस्सेदारी काफी बढ़ सकती है, क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग सुरक्षा पैच हासिल करने के लिए विंडोज के नए संस्करण को अपनाएंगे। हालांकि, यह भी सच है कि विंडोज-7 के बंद हो जाने से विंडोज-10 के अपग्रेड नंबरों में सुधार होगा। संभावना जताई जा रही है कि विंडोज-7 के बंद होने के बाद नए पीसी की बिक्री बढ़ जाएगी।

    विंडोज-10 में किए गए हैं प्राइवेसी सुधार

    विंडो-10 की लांचिंग 2015 में की गई थी लेकिन इसे यूजरों ने इसलिए नहीं अपनाया क्योंकि विंडोज-7 के लिए सपोर्ट उपलब्ध था। अब विंडोज-10 में कई प्राइवेसी सुधार भी हुए हैं। यही कारण है कि विंडोज-7 के यूजर इसे जल्द ही अपना लेंगे। फिलहाल विंडोज-10 की उपलब्धता 70 करोड़ से अधिक डिवाइसों पर एक्टिव है। इसे हाल ही में वेब एनालिटिक्स फर्म स्टेटकाउंटर और नेटमैमार्केटस ने सबसे प्रसिद्ध ऑपरेटिंग सिस्टम घोषित किया है।

    और पढ़ें...