क्या सच में 11 रुपये में मिल रहा है रेडमी नोट 6 प्रो? कंपनी ने दिया यह बयान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 15 Jan 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro at Rs 11 is fake, dont believe it
 HP-MISALE 

    Xiaomi Redmi Note 6 Pro  भारत में कंपनी का काफी लोकप्रिय स्मार्टफोन है। इस फोन की फिलहाल फ्लैश सेल हो रही है, वहीं रेडमी नोट 6 प्रो को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। आपमें से कई लोगों को व्हाट्सऐप पर HP-MISALE नाम से एक मैसेज मिला होगा जिसमें सिर्फ 11 रुपये में रेडमी नोट 6 प्रो देने का दावा किया जा रहा है। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी मिल रहा है। आइए इस मैसेज की सच्चाई जानते हैं।

    Manu Kumar Jain
    Manu Kumar Jain

    दरअसल यह एक फर्जी मैसेज है जिसके जरिए लोगों का निजी डाटा चोरी किया जा रहा है। इसकी पुष्टि शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने की है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि 11 रुपये में रेडमी नोट 6 प्रो नहीं मिल रहा है। यह एक फर्जी मैसेज है। ऐसे में आप लोग इस पर भरोसा ना करें। तो यदि आपके पास भी 11 रुपये में रेडमी नोट 6 प्रो वाला मैसेज आया है तो आप उसे तुरंत डिलीट कर दें और उसके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक ना करें।

    Redmi Note 6 Pro
    Redmi Note 6 Pro

    शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 6 प्रो में कूलिंग के लिए पी2आई वाटर रिपेलेंट नैनो-टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स MIUI 10 मिलेगा। रेडमी नोट 6 प्रो में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें