Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट लॉन्च करेगा खुद का मोबाइल गेम स्टोर, गूगल प्ले-स्टोर से होगी टक्कर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 May 2024 10:39 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के गेम स्टोर पर Candy Crush Saga और Call of Duty: Mobile जैसे गेम भी मिलेंगे। स्टोर पर गेम आइटम की खरीदारी पर ऑफर्स भी मिलेंगे। यह स्टोर सिर्फ मोबाइल एप के लिए ही उपलब्ध रहेगा। वेब वर्जन लॉन्च नहीं होगा। इसे किसी भी देश में एक्सेस किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Microsoft to launch its own mobile game store in July
Microsoft - फोटो : Microsoft

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट खुद का ऑनलाइन मोबाइल गेम स्टोर लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में माइक्रोसॉफ्ट के गेम स्टोर की लॉन्चिंग होगी। इसकी जानकारी एक्सबॉक्स के प्रेसिडेंट सराह बॉन्ड ने ब्लूमबर्ग टेक्नोलॉजी समिट में दी है। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के गम स्टोर पर माइक्रोसॉफ्ट गेम स्टूडियो के कई सारे गेम्स होंगे, हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि इस स्टोर अन्य कंपनियां अपने गेम को पब्लिश कर पाएंगी या नहीं।

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के गेम स्टोर पर Candy Crush Saga और Call of Duty: Mobile जैसे गेम भी मिलेंगे। स्टोर पर गेम आइटम की खरीदारी पर ऑफर्स भी मिलेंगे। यह स्टोर सिर्फ मोबाइल एप के लिए ही उपलब्ध रहेगा। वेब वर्जन लॉन्च नहीं होगा। इसे किसी भी देश में एक्सेस किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Xbox के प्रेसिडेंट ने कहा कि आप कौन हैं, आपकी लाइब्रेरी, आपकी पहचान और आपका रिवॉर्ड आपके साथ होगा। सभी एक ही इकोसिस्टम में होंगे। इस स्टोर के लॉन्च होने का माइक्रोसॉफ्ट को एक बड़ा फायदा यह होगा कि गूगल और एपल को जो पैसे माइक्रोसॉफ्ट को फिलहाल देने होते हैं वो अब नहीं देने होंगे जो कि करीब 30 फीसदी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें