Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने पाकिस्तान को कहा अलविदा, समेटा बोरिया बिस्तर, 25 साल के रिश्ते खत्म, ये रही वजहें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Jul 2025 04:58 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2018 के $3 बिलियन से घटकर 2024 में $1.2 बिलियन रह गया है। महत्वपूर्ण वस्तुओं जैसे दवाइयों के आयात अब तीसरे देशों के ज़रिए हो रहे हैं, जिससे लागत और देरी दोनों बढ़े हैं। भूराजनीतिक तनाव ने निवेश के माहौल को और ज्यादा खराब किया है।

विज्ञापन
Microsoft said goodbye to Pakistan, wrapped up its bag, 25 years of relationship ended, here are the reasons
Microsoft shuts operations in Pakistan - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में शामिल Microsoft ने 7 मार्च 2000 को पाकिस्तान में अपना संचालन शुरू किया था, लेकिन 3 जुलाई 2025 को बिना किसी औपचारिक घोषणा के कंपनी ने पाकिस्तान से अपने ऑपरेशंस को पूरी तरह बंद कर दिया। यह जानकारी Microsoft पाकिस्तान के पहले कंट्री हेड जाव्वाद रहमान के बयान से सामने आई, जिन्होंने इसे "एक युग का अंत" बताया।

    राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता- Microsoft ने आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि पाकिस्तान की अस्थिर अर्थव्यवस्था, राजनीतिक अस्थिरता और कमजोर व्यापारिक माहौल इसके पीछे प्रमुख कारण हैं।

    विज्ञापन
    • अस्थिर मुद्रा विनिमय दर (करंसी वैल्यू)
    • उच्च टैक्सेशन (करों का बोझ)
    • इंपोर्टेड टेक हार्डवेयर की सीमित उपलब्धता
    • सरकारों का बार-बार बदलना

    पाकिस्तान का वित्तीय वर्ष 2024 का व्यापार घाटा $24.4 बिलियन तक पहुंच गया, जबकि जून 2025 तक विदेशी मुद्रा भंडार घटकर $11.5 बिलियन रह गया, जिससे टेक आयात और विदेशी निवेश बुरी तरह प्रभावित हुए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Microsoft के इस फैसले का कारण स्थानीय टैलेंट की कमी नहीं है। पाकिस्तान में तकनीकी क्षमता और बाज़ार की मांग दोनों मौजूद हैं, लेकिन कंपनियों को राजनीतिक और वित्तीय भरोसे की जरूरत होती है जो पाकिस्तान में लगातार कमजोर पड़ा है। कंपनी के लिए पैसे और संसाधनों का निर्बाध आवागमन संभव नहीं हो पा रहा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें