AI Vs Human: एआई ने खोल दिए रोजगार के नए रास्ते, AI की गलती सुधारकर हो रही मोटी कमाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Jul 2025 01:19 PM IST
सार

सारा को एक कंटेंट एजेंसी से कॉल आया। उन्हें बताया गया कि एक हॉस्पिटैलिटी क्लाइंट की वेबसाइट के लिए जो कॉपी AI से बनाई गई थी, वो काफी कमजोर है और तुरंत सुधार की जरूरत है। सारा कहती हैं, “वो कॉपी बहुत ही बुनियादी थी, बिल्कुल नीरस, जबकि उसका मकसद आकर्षित करना और बेचना था, लेकिन वो किसी का ध्यान भी नहीं खींच पा रही थी।

I has opened up new avenues of employment, big money is being earned by correcting AI's mistakes
AI VS HUMAN - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि मशीन, इंसानों की कभी बराबरी नहीं कर सकती है, लेकिन जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ती है तो लगता है कि ये बातें गलत हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आने के बाद से तो ऐसा लग रहा है कि अब किसी भी काम के लिए इंसानों की जरूरत है ही नहीं, लेकिन यह बात सच नहीं है। यदि कुछ सच है तो वो यह है कि इंसान की बराबरी कोई मशीन या एआई नहीं कर सकते। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि एआई की गलती को सुधारने के लिए इंसानों की भर्ती हो रही है। इसकी जानकारी खुद एक कंटेंट राइटर ने दी है जो आजकल पैसे लेकर एआई की गलती सुधार रही हैं। आइए जानते हैं...

    AI के दौर में जहां कई लोगों को डर है कि उनकी नौकरी चली जाएगी, वहीं अमेरिका की सारा स्किड जैसे पेशेवर इसके ठीक उलट अनुभव कर रहे हैं। सारा एक प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर हैं जो टेक और स्टार्टअप कंपनियों के लिए कंटेंट लिखती हैं, लेकिन अब उनका काम AI से जुड़ी गड़बड़ियों को ठीक करने का भी हो गया है और वह इससे अच्छी कमाई कर रही हैं।

    मई में सारा को एक कंटेंट एजेंसी से कॉल आया। उन्हें बताया गया कि एक हॉस्पिटैलिटी क्लाइंट की वेबसाइट के लिए जो कॉपी AI से बनाई गई थी, वो काफी कमजोर है और तुरंत सुधार की जरूरत है। सारा कहती हैं, “वो कॉपी बहुत ही बुनियादी थी, बिल्कुल नीरस, जबकि उसका मकसद आकर्षित करना और बेचना था, लेकिन वो किसी का ध्यान भी नहीं खींच पा रही थी।” सारा ने करीब 20 घंटे काम किया और $100 प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज लिया यानी एक प्रोजेक्ट से उन्होंने लगभग $2000 कमाए। उन्होंने बताया कि मामूली सुधार की जगह उन्हें पूरी कॉपी फिर से लिखनी पड़ी।

    और पढ़ें...