Windows 10: बंद होने वाला है विंडोज 10! अब नहीं मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट, कंपनी ने किया एलान
Microsoft ने कहा कि वह विंडोज 10 के लिए प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं करेगा और विंडोज 10 22H2 ही आखिरी अपडेट होगा, जिसे हाल ही में जारी किया गया था।

विस्तार
टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट अपने पॉपुलर विंडोज 10 (Windows 10) ऑपरेटिंग सिस्टम को डिस्कंटीन्यू करने वाला है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा कि वह विंडोज 10 के लिए प्रमुख सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं करेगा और विंडोज 10 22H2 ही आखिरी अपडेट होगा, जिसे हाल ही में जारी किया गया था।
कंपनी ने कहा कि विंडोज 10 22H2 (Windows 10 22H2) इसका आखिरी ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट होगा। कंपनी अब इसके लिए कोई भी मेजर अपडेट रोलआउट नहीं करेगी। लेकिन 14 अक्टूबर 2025 तक विंडोज 10 डिवाइस के लिए सिक्योरिटी अपडेट यानी सेफ्टी और बग फिक्स अपडेट मिलते रहेंगे। कंपनी ने कहा कि मौजूदा लॉन्ग-टर्म सर्विसिंग चैनल, या एलटीएससी, रिलीज अभी भी सपोर्ट डेट तक अपडेट प्राप्त करेंगे।
कोई नया विंडोज 10 फीचर अपडेट नहीं आने के साथ माइक्रोसॉफ्ट आपको विंडोज 11 में अपग्रेड करने की सिफारिश कर रहा है। लेकिन आप सपोर्ट डेट के बाद भी विंडोज 10 का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन उस समय के बाद अतिरिक्त सुरक्षा अपडेट मिलना भी बंद हो जाएंगे। ऐसे में आपका सिस्टम असुरक्षित हो जाएगा।
यानी विंडोज 11 में अपग्रेड करना ही सही विकल्प होगा। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने अक्टूबर 2021 में अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 11 को रोल आउट करना शुरू किया और मई 2022 में इसे सभी सपोर्टेड डिवाइस के लिए जारी कर दिया था। विंडोज 11 को कई नए फीचर्स और कस्टमाइजेशन के साथ पेश किया गया था।
- Weekly Tech Update: स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से लेकर व्हाट्सएप के नए फीचर्स तक, ये हैं हफ्तेभर के प्रमुख अपडेट्स
- Instagram: इंस्टाग्राम यूजर्स को मिला कमाल का फीचर्स, अब फोटो कैरोसल्स में जोड़ सकेंगे अलग म्यूजिक
- जल्द मार्केट में एंट्री लेगा Oppo का नया कैमरा फोन, कीमत के साथ फीचर्स की जानकारी आई सामने
- Samsung Galaxy A34 5G Review: प्रीमियम डिजाइन और OIS कैमरे वाला फोन! क्या आपके लिए है बेस्ट?