Weekly Tech Update: स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से लेकर व्हाट्सएप के नए फीचर्स तक, ये हैं हफ्तेभर के प्रमुख अपडेट्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 30 Apr 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Weekly Tech Update from New Launched Smartphones to Whatsapp Latest Features Full Details in Hindi
Weekly Tech Update - फोटो : iStock

    इस हफ्ते वीवो ने अपनी नई कैमरा फोन सीरीज Vivo X90 को भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत Vivo X90 और Vivo X90 Pro को पेश किया गया है। वहीं इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp में एक शानदार फीचर को रोलआउट किया, जिसकी मदद से एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को एक साथ चार डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हफ्ते वनप्लस ने अपने पहले टैबलेट को लॉन्च किया है। वहीं कई स्मार्ट वॉच भी लॉन्च की गई हैं। हफ्तेभर की ऐसी ही टेक अपडेट्स जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको प्रमुख टेक अपडेट्स के साथ-साथ हफ्तेभर की प्रमुख गैजेट्स लॉन्चिंग की जानकारी भी देंगे। चलिए जानते हैं।

    Vivo X90
    Vivo X90 - फोटो : अमर उजाला

    Vivo X90 और Vivo X90 Pro भारत में लॉन्च

    वीवो ने अपनी नई कैमरा फोन सीरीज Vivo X90 को भारत में लॉन्च किया। इस सीरीज के तहत Vivo X90 और Vivo X90 Pro को पेश किया गया। दोनों फोन में MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है। वीवो एक्स 90 को सिंगल लेजेंडरी ब्लैक शेड कलर में पेश किया गया है। यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    WhatsApp ने जारी किया अपडेट

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp में एक और शानदार फीचर को रोलआउट किया। इस फीचर की मदद से एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को एक साथ चार डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने खुद इसकी घोषणा की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि आज से आप अधिकतम चार फोन में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स को मल्टी-डिवाइस का सपोर्ट मिलेगा।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें