Microsoft विंडोज 10 के टास्कबार में ही दिखेगा Meet Now, जल्द आने वाला है अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 24 Oct 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Microsoft Is Bringing Meet Now Button to Your Windows 10 Taskbar
meet now - फोटो : support.skype.com

    Microsoft जल्द ही अपने विंडोज सिस्टम के टास्कबार में “Meet Now” का आईकन देने वाला है। टास्कबार में मीटनाऊ देने का फैसला कंपनी ने इसलिए लिया है ताकि लोग तेजी से और सरल तरीके से वीडियो कॉलिंग कर सकें। मीट नाऊ का आईकन विंडोज 10 के नए अपडेट में मिलेगा। बता दें कि छह महीने ही कंपनी ने Meet Now का फीचर स्काइप पर दिया था ताकि यूजर्स बिना एप डाउनलोड किए बिना ही वर्चुअल ग्रुप मीटिंग कर सकें।

    मीट नाऊ के साथ नया अपडेट माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 इनसाइडर प्री-व्यू बिल्ड 19042.608 (KB4580364) के साथ मिल रहा है। शुरुआती तौर पर इसकी टेस्टिंग बीटा वर्जन पर भी हो रही है और बीटा सफल होने के बाद कंपनी इसे सभी विंडोज 10 यूजर्स के लिए जारी करेगी।

    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक ब्रैंडन लेब्लांक ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि आने वाले हफ्तों में आप टास्कबार में मीट नाउ आइकन पर क्लिक करके आसानी से एक वीडियो कॉल कर सकेंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने ही विंडोज इनसाइडर के डेवलपर चैनल पर मीट नाऊ का फीचर जारी किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Microsoft सपोर्ट के मुताबिक Meet Now का आईकन विंडोज 10 के वर्जन 1903 और 1909 पर उपलब्ध हो गया है। इसी साल अप्रैल में स्काइप में मीट नाऊ का विकल्प दिया गया है। मीट नाऊ के जरिए सिर्फ एक लिंक की मदद से आप वर्चुअल मीटिंग को ज्वाइन कर सकते हैं। यह काफी हद तक Zoom की तरह है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें