20,000 रुपये से कम बजट वाले बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन, खरीदने से पहले लिस्ट देख लें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 24 Oct 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
best gaming phone under 20000 in 2020 all you need to know
Best Gaming Phone Under Rs 20K - फोटो : AMAR UJALA

    पबजी गेम के बैन होने के बाद भारत में गेमिंग स्मार्टफोन की मांग थोड़ी सी कम हुई है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि लोगों ने अब गेम खेलना ही छोड़ दिया है। कॉल ऑफ ड्यूटी और अस्फाल्ट जैसे गेम आज भी लाखों यूजर्स फोन पर खेल रहे हैं। यदि आप भी एक अच्छे गेमिंग फोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच ऐसे गेमिंग फोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतें 20,000 रुपये की रेंज में हैं। आइए जानते हैं...

    Poco X3
    Poco X3 - फोटो : POCO

    Poco X3

    Poco X3 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 732G SoC प्रोसेसर दिया गया है। Poco X3 में 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

    Realme 7 Pro
    Realme 7 Pro - फोटो : Realme

    Realme 7 Pro

    Realme 7 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले जिसका रिफ्रेश रेट 180Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 6 जीबी और 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 65वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें