Dragon Copilot: माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया एआई टूल, मेडिकल क्षेत्र के लिए है वरदान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Mar 2025 02:45 PM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने न्यूजरूम पोस्ट में इस नए AI टूल के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (AMA) के 2024 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिका में चिकित्सकों में बर्नआउट दर 48% तक पहुंच चुकी

विज्ञापन
Microsoft Dragon Copilot AI Unveiled to Help Medical Professionals Automate Documentation
Microsoft Dragon Copilot AI - फोटो : Microsoft

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को Dragon Copilot नामक एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट पेश किया, जो चिकित्सा पेशेवरों को दस्तावेजीकरण की जटिलताओं से राहत दिलाने में मदद करेगा। यह AI असिस्टेंट डॉक्टरों और क्लीनिशियनों की बातचीत को रिकॉर्ड कर सकता है, क्लिनिकल नोट्स तैयार कर सकता है, रेफरल लेटर का मसौदा बना सकता है और यहां तक कि विजिट के बाद की संक्षिप्त रिपोर्ट भी तैयार कर सकता है।

    माइक्रोसॉफ्ट ने अपने न्यूजरूम पोस्ट में इस नए AI टूल के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (AMA) के 2024 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिका में चिकित्सकों में बर्नआउट दर 48% तक पहुंच चुकी है, हालांकि यह पिछले वर्ष की 53% दर से कम है, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट का मानना है कि बढ़ता कार्यभार और दस्तावेज़ीकरण से जुड़ी जिम्मेदारियाँ चिकित्सकों पर भारी पड़ रही हैं।

    विज्ञापन
    • Dragon Medical One (DMO): यह AI टूल प्राकृतिक भाषा पर आधारित वॉयस असिस्टेंट प्रदान करता है।
    • Dragon Ambient eXperience (DAX): यह चिकित्सकों और मरीजों के बीच बातचीत को सुनकर पर्यावरणीय डेटा प्रोसेसिंग की सुविधा देता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें