Bill Gates in India: बिल गेट्स और अश्विनी वैष्णव की हुई मुलाकात, डिजिटल क्रेडिट और एआई पर हुई बात

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Mar 2024 11:01 AM IST
सार

"मैंने भारत के एआई पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में बात करने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और इसका उपयोग स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा में सुधार के लिए कैसे किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा हुई।'

विज्ञापन
Microsoft co founder Bill Gates meet with Union Minister Ashwini Vaishnaw
Bill Gates, Ashwini Vaishnaw - फोटो : x

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स पिछले चार दिनों से भारत के दौरे पर हैं। बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के अन्य अधिकारियों से पहले डॉली चायवाले से मुलाकात की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    बिल गेट्स अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमिनी में भी शामिल हुए और उसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद बिल गेट्स ने एक्स पर एक पोस्ट किया, "मैंने भारत के एआई पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में बात करने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और इसका उपयोग स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा में सुधार के लिए कैसे किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा हुई।'

    विज्ञापन

    उन्होंने आगे कहा, 'भारत की डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की यात्रा उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक शानदार मॉडल है। बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन भारत सरकार की खुली, सुरक्षित और इंटरऑपरेबल प्रणालियों के निर्माण की पहल का समर्थन करने की उम्मीद करता है जो समावेशी हों और मजबूत डिजिटल अर्थव्यवस्थाएं बनाएं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस मुलाकात के बाद अश्विनी वैष्णव ने भी एक्स पर एक तस्वीरों के साथ एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रेडिट और एआई पर बिल गेट्स और उनकी टीम के साथ रोचक चर्चा हुई।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें