डाटा लीक: एक गलती और माइक्रोसॉफ्ट ने लीक कर दिया 38TB डाटा, अकाउंट के पासवर्ड भी हैं शामिल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Sep 2023 12:26 PM IST
सार

Wiz की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस डाटा लीक में माइक्रोसॉफ्ट के दो पूर्व कर्मचारियों के ऑफिस के सिस्टम का बैकअप भी शामिल था, जिसमें सीक्रेट डाटा, सिक्योरिटी कीज, पासवर्ड और 30,000 से अधिक इंटर्नल टीम्स मैसेज शामिल थे।

विज्ञापन
Microsoft AI Researchers Accidentally Leaked 38 Terabytes of Confidential Data
माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : पिक्साबे

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को कहा कि उसने एक बड़ी सुरक्षा गड़बड़ी को सुधारने के लिए कदम उठाए हैं जिसकी वजह 38 टेराबाइट का निजी डाटा लीक हुआ है। इस डाटा लीक की जानकारी कंपनी के AI GitHub रिपॉजिटरी से मिली जिसे माइक्रोसॉफ्ट की एआई रिसर्च टीम ने गलती से सार्वजनिक कर दी।

    Wiz की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस डाटा लीक में माइक्रोसॉफ्ट के दो पूर्व कर्मचारियों के ऑफिस के सिस्टम का बैकअप भी शामिल था, जिसमें सीक्रेट डाटा, सिक्योरिटी कीज, पासवर्ड और 30,000 से अधिक इंटरनल टीम्स मैसेज शामिल थे।

    विज्ञापन

    इस रिपॉजिटरी का नाम "robust-models-transfer" था। अब इसे एक्सेस नहीं किया जा सकता है, लेकिन जब इसे एक्सेस किया जा सकता था उस दौरान उन स्रोत कोड और मशीन लर्निंग मॉडल्स को देखा जा सकता था जो 2020 के एक रिसर्च पेपर से संबंधित थे। रिसर्च पेपर का शीर्षक था क्या प्रतिकूल रूप से मजबूत इमेजनेट मॉडल बेहतर ट्रांसफर करते हैं?

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Wiz ने एक रिपोर्ट में कहा है कि यह डाटा लीक SAS टोकन के जरिए हुआ है जिसका इस्तेमाल माइक्रोसॉफ्ट के एज्यूर के डाटा शेयर के लिए किया जाता है। इस डाटा लीक की जानकारी माइक्रोसॉफ्ट को 22 जून, 2023 को ही दी गई थी।

    रिपोजिटरी के README.md फाइल डेवलपर्स को एज्यूर स्टोरेज URL को डाउनलोड करने के सुविधा देता था। एक गलती की वजह से पूरे स्टोरेज अकाउंट को अनुमति दी गई थी, जिसके कारण यह पूरा डाटा लीक हुआ।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें