भारतीय हैकर ने 10 मिनट में हैक किया इंस्टाग्राम, मिला 20 लाख रुपये का इनाम, देखें वीडियो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 15 Jul 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Indian hacker Laxman Muthiyah Hacked Any Instagram Account in 10 Minutes
Laxman Muthiyah Hacked Instagram - फोटो : social media

    भारतीय एथिकल हैकर्स का लोहा पूरी दुनिया मानती है। हर साल भारतीय हैकर्स तमाम टेक कंपनियों में बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत बग का पता लगाते हैं। इस बार भी एक भारतीय हैकर्स ने इंस्टाग्राम में एक ऐसा बग खोजा है जिससे सिर्फ 10 मिनट में इंस्टाग्राम के किसी भी अकाउंट को हैक किया जा सकता था।

    इस भारतीय हैकर का नाम लक्ष्मण मुथैया है जो कि तमिलनाडु के रहने वाले हैं और कंप्यूटर साइंस के छात्र हैं। लक्ष्मण ने हैकिंग का वीडियो भी सबूत के तौर पर दिया है जिसके बाद फेसबुक ने उन्हें 30,000 डॉलर यानी करीब 20,55,645 रुपये का इनाम दिया है।

    विज्ञापन

    इंस्टाग्राम में क्या थी कमी?

    लक्ष्मण के मुताबिक यह बग इंस्टाग्राम के पासवर्ड रिकवरी सिस्टम में था। ऐसे में कोई भी हैकर्स पासवर्ड रीसेट करके किसी भी यूजर्स का अकाउंट हैक कर सकता था। दरअसल जब भी कोई यूजर पासवर्ड रीसेट करता है तो इंस्टाग्राम उसके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का वेरिफिकेशन कोड भेजता है। लक्ष्मण को इसी में बग मिला जिसके टेस्ट करने के लिए उन्होंने कि अलग-अलग आईपी एड्रेस से एक हजार रिक्वेस्ट भेजे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि यदि वेरिफिकेशन के लिए 10 लाख कोड ट्राई किया जाए तो किसी भी अकाउंट का पासवर्ड बदला जा सकता है। लक्ष्मण के मुताबिक वे 100 अलग अलग-अलग आईपी अड्रेस से 200 हजार रिक्वेस्ट भेजकर अकाउंट को हैक कर सकते हैं। वहीं लक्ष्मण ने इसकी जानकारी फेसबुक को दी, जिसके बाद फेसबुक ने इस बग को फिक्स कर दिया है। वहीं फेसबुक ने उन्हें इनाम के तौर पर 30,000 डॉलर यानी करीब 20,55,645 रुपये का इनाम दिया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें