Meta: मेटा ने इतने हजार इंस्टाग्राम अकाउंट पर हमेशा के लिए लगाया ताला, हैरान करने वाली है वजह

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 25 Jul 2024 07:07 PM IST
सार

मशहूर सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया। मेटा ने इस देश में अश्लील गतिविधियों से जुड़ने की वजह से लगभग 63000 इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट कर दिया है। जानिए क्या है पूरी खबर।

विज्ञापन
Meta Shuts Down 63000 Instagram Accounts Due To this activity in this Country
Meta - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    दिग्गज टेक कंपनी मेटा ने बुधवार को बड़ी जानकारी दी है। मेटा ने लगभग 63 हजार इंस्टाग्राम अकाउंट को अपने प्लेटफॉर्म से रिमूव कर दिया। बताया जा रहा है कि इन सभी अकाउंट का संबंध अश्लील गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। यह मामला स्कैम से संबंधित था, जो कि अफ्रीकी देश नाइजीरिया में जारी था। इसके बाद पश्चिमी अफ्रीकी देश की अथॉरिटी ने कंपनी पर 220 मिलियन का जुर्माना भी लगा दिया।

    डिलीट किए गए अकाउंट्स के नेटवर्क में 2500 प्रोफाइल की पहचान की गई है, जिसमें 20 लोगों का एक समूह शामिल था। इसमें 1300 फेसबुक अकाउंट्, 200 फेसबुक पेज, 5700 फेसबुक समूह को भी हटाया गया है, जो इस तरह की गतिविधि के तहत स्कैम में सम्मिलित थे। अश्लील गतिविधियों में शामिल यह समूह लोगों को विपक्षी लिंग के लोगों के साथ गंदी-गंदी फोटो भेजकर उन्हें धमकाते थे, साथ ही पैसों की मांग करते थे, वहीं, अगर पीड़ित पैसे नहीं देता था तो फोटो को सार्वजानिक करने की धमकी देते थे।

    विज्ञापन

    मेटा ने अपने बयान में कहा है कि यह समूह अधिकतर अमेरिकी वयस्क आदमियों को अपना शिकार बनाते थे, साथ ही अपनी असली पहचान को छुपाते थे। बताया जा रहा है कि याहू ब्वाइज इंटरनेट फ्रॉड्स स्कैम अकाउंट में शामिल था। सोशल मीडिया कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह समूह जब वयस्कों को अपना शिकार बनाने में नकामयाब हो गया तो इस समूह ने किशोरों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें