Cyber Alert: आपके पास भी आया है मुफ्त मोबाइल रिचार्ज का ऑफर, जानिए दावे का असली सच

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 25 Jul 2024 01:55 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह की खबरें चलती रहती है। ऐसे में इन दिनों एक मैसेज चल रहा है कि सरकार तीन महीने का मुफ्त मोबाइल रिचार्ज का ऑफर दे रही है। जानिए क्या है खबर की सच्चाई और पूरी डिटेल।

विज्ञापन
trai message offering three months free mobile recharge is fake
Cyber Alert - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    इंटरनेट की बेहतर पहुंच और तेजी से बढ़ता आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई का इस्तेमाल लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है। मगर इसी एडवांस तकनीक की वजह से लोगों को कई बार नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें आती रहती हैं, इसमें कई न्यूज फर्जी होती हैं। इन दिनों एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से बढ़ रही है। खबर में दावा किया गया है कि दूरसंचार नियामक यानी टीआरएआई तीन महीने का मुफ्त मोबाइल रिचार्ज का ऑफर दे रहा है। आगे जानिए इसका पूरा सच।

    क्या आपके पास ऐसा मैसेज आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार तीन महीने का मुफ्त मोबाइल रिचार्ज का ऑफर दे रही है। अगर हां, तो आपको सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि इस तरह का मैसेज फर्जी है और लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें