फेसबुक ने 1,600 नकली अकाउंट को किया बंद, फेक न्यूज ऑपरेशन के तहत कर रहे थे काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 28 Sep 2022 02:23 PM IST
सार

फेसबुक ने ये भी दावा किया है कि इस ऑपरेशन में 60 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट्स शामिल हैं, जो यूनाइटेड किंगडम के द गार्जियन अखबार और जर्मनी के डेर स्पीगल जैसी वेबसाइट्स की नकल करके बनाई गई हैं।

विज्ञापन
meta says it removed 1600 fake Facebook accounts used to spread Russian propaganda about Ukraine
फेसबुक - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाली फेसबुक ने मंगलवार को फेक अकाउंट पर बड़ा खुलासा किया है। सोशल मीडिया कंपनी का कहना है कि उसने यूक्रेन के बारे में रूसी प्रचार फैलाने के लिए इस्तेमाल किए गए 1,600 नकली फेसबुक अकाउंट के बड़े नेटवर्क को रिमूव कर दिया है। इन दर्जनों सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट से रूसी प्रचार किया जा रहा था और यूक्रेन के आक्रमण के बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही थी।

    बता दें कि इससे पहले भी मेटा के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया वेबसाइट्स ने देश विरोधी फर्जी खबरें फैलाने वाले 60 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किया गया था।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Instagram होगा और मजेदार: इंस्टाग्राम स्टोरी में जोड़ा ये खास फीचर्स, जानें कैसे करता है काम 

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक का कहना है कि उसने इस फेक ऑपरेशन को एक बड़े ऑडियंस तक पहुंचने से पहले ही पहचान लिया और उससे संबंधित अकाउंट्स को रिमूव कर दिया है। फेसबुक ने ये भी दावा किया है कि इस ऑपरेशन में 60 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट्स भी शामिल हैं, जो यूनाइटेड किंगडम की द गार्जियन अखबार और जर्मनी के डेर स्पीगल जैसी वेबसाइट्स की नकल करके बनाई गई हैं। यह वेबसाइट भी रूसी प्रचार कर रही थी और यूक्रेन के बारे में फेक न्यूज फैला रही थी।

    ये भी पढ़ें: SBI, PNB और Canara बैंक ने जारी किया अलर्ट, एक गलती से खाली हो सकता है अकाउंट

    पिछले महीने ही भारत सरकार ने भ्रामक जानकारी फैलाने वाले यूट्यूब चैनल, कई वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट को प्रतिबंधित किया था। ये कार्रवाई सूचना तकनीक एक्ट 2000 की धारा 69ए के तहत की गई थी। इन अकाउंट्स पर देश में परमाणु विस्फोट से लेकर उत्तर कोरिया द्वारा अयोध्या में सेना भेजने तक की फेक जानकारी फैलाई जा रही थी। बता दें कि इन प्रतिबंधित अकाउंट और यूट्यूब चैनलों में लाखों व्यूज वाले सात भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल शामिल थे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें