Instagram Update: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए पेश हुआ गजब का फीचर, इस तरह से कर सकते हैं इस्तेमाल
मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए एक शानदार फीचर पेश कर दिया है। इस फीचर से यूजर्स को फायदा होगा। साथ ही कंटेंट क्रिएटर्स भी जमकर लाभ उठा सकते हैं। आगे जानिए इस फीचर का किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

विस्तार
अगर आप इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपकी खुशी बढ़ा सकती है। मेटा के अंतर्गत आने वाला इंस्टाग्राम लोगों के बीच पहले से ही काफी लोकप्रिय है। ऐसे में मेटा समय-समय पर यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। ऐसे में मेटा ने इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक कमाल का फीचर पेश कर दिया है। मेटा ने एआई स्टूडियो के नाम से नया फीचर पेश कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स पर्सनलाइज्ड एआई कैरेक्टर बना सकेंगे। इस फीचर की वजह से यूजर्स को काफी ज्यादा लाभ होने वाला है, मगर इसे इंस्टाग्राम वेब के लिए पेश किया गया है।
मेटा एआई स्टूडियो को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यूजर्स आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। नए फीचर्स में यूजर्स को कई सारे कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेगें। इस फीचर की सहायता से यूजर्स कई सारे टास्क को एआई कैरेक्टर के जरिए करवा सकते हैं। ऐसे में इसे प्रैक्टिकल सहायक के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
मेटा एआई स्टूडियो फीचर का इस्तेमाल करने के लिए visit ai.meta.com/ai-studio पर जाना होगा। इसके अलावा यूजर्स इंस्टाग्राम खोलकर चैट में जाकर एआई चैट से अपना पर्सनलाइज्ड कैरेक्टर का निर्माण कर सकते हैं।
- मेटा का यह फीचर अभी कुछ ही क्षेत्रों तक सीमीत है। ऐसे में मेटा एआई स्टूडियो का इस्तेमाल करने से पहले एक बार अपने इलाके में इसकी उपलब्धता की जांच कर लें।
- मेटा एआई स्टूडियो अगर उपलब्ध हो जाए तो यूजर्स इसका इस्तेमाल मेटा एप और इंस्टाग्राम वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं।
- अगर आपको मेटा एआई स्टूडियो का एक्सेस मिल जाता है तो आपको किसी टेप्लेट का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद यूजर्स कैरेक्टर को अपने हिसाब से डिजाइन कर सकते हैं।
- ऐसा करने के बाद यूजर्स अपनी पसंद और अपनी पर्सनैलिटी को भी तैयार कर सकते हैं। इसमें अपनी आवाज और बॉडी लैंग्वैज को भी जोड़ सकते हैं।
- मेटा एआई स्टूडियो के नए फीचर के तहत यूजर्स एआई कैरेक्टर को प्रशिक्षण भी दे सकते हैं।
- अंतिम दौर में यूजर्स एआई कैरेक्टर की टेस्टिंग करके उसका व्यवहार भी पता कर सकते हैं। अगर आप पूरी तरह से एआई कैरेक्टर से संतुष्ट हो जाते हैं तो आप इसे शेयर भी कर सकते हैं।