iOS 18: आईओएस 18 के इन स्पेशल फीचर्स के बारे में जानते हैं आप? कई काम हो जाएंगे आसान

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 29 Jul 2024 07:40 PM IST
सार

एपल आने वाले समय में अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम यानी आईओएस 18 को अंतिम रुप से उतार सकता है। ऐसे में यूजर्स को यहां से काफी सारे फीचर्स का फायदा होगा। इनकी वजह से यूजर्स कई सारे कामों को बेहद ही कम समय में कर पाएंगे।

विज्ञापन
ios 18 will make your old iPhone feel new know tips
iOS 18 - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    टेक बाजार में जब भी सेफ्टी और खास फीचर्स की बात होगी तो एपल कंपनी का नाम जरूर आएगा। एपल अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम यानी आईओएस 18 में कई शानदार फीचर्स पेश कर चुका है। एपल आईओएस 18 यूजर्स के लिए काफी नए-नए फीचर्स के साथ आया है। फिलहाल इन अपडेट्स का इस्तेमाल डेवलेपर्स और बीटा टेस्टर्स कर रहे हैं, मगर आने वाले समय में इसे लोगों के लिए भी उतारा जाएगा। हालांकि, यह बात तो तय है कि इस नए आईओएस की वजह से ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे बदलाव हो जाएंगे।

    इसके अलावा आईओएस 18 के अंतिम वर्जन में यूजर्स को कई कस्टमाइज्ड फीचर्स मिल सकते हैं। इन सभी फीचर्स की वजह से ही पुराना आईफोन एकदम नए जैसा लगने लगेगा। अगर आप आईओएस 18 के बीटा टेस्टर्स हैं तो आप नए ओएस में आने वाले शानदार फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कि क्या है इसकी पूरी डिटेल।

    विज्ञापन

    एपल यूजर्स को आईओएस 18 के पब्लिक वर्जन का बेसब्री से इंतजार है, इस नए ओएस में एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। नए ओएस की मदद से फोन की स्क्रीन पर कई सारे आइकन कस्टमाइज करने का विकल्प मिलेगा। इस फीचर में यूजर्स आइकन का रंग समेत काफी कुछ बदल पाएंगे। साथ ही आईफोन की थीम के मुताबिक आइकन में बदलाव कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईओएस 18 में कुछ इस तरह का फीचर दिया गया है कि यूजर्स अपने हिसाब से कंट्रोल सेंटर को मैनेज कर सकते हैं। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि यह बदलाव इतना बढ़िया होगा कि इससे पहले के किसी भी आईओएस में नहीं आई होगी। इसमें साइज को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें