Meta ImageBind: इंसानों जैसी समझ रखता है मेटा का यह AI टूल, जानें इसके बारे में विस्तार से
ImageBind इंसानों की तरह फैसले ले सकता है। इसे एक उदाहरण से समझें तो यदि आप किसी शांत वातावरण में बैठे हैं और प्रकृति को महसूस कर रहे हैं तो मेटा का यह ImageBind भी आपकी तरह ही महसूस कर सकता है। ImageBind की मदद से किसी के विचारों को समझा जा सकता है।

विस्तार
Meta ने अपना एक ओपन सोर्स AI टूल ImageBind पेश किया है जो कि इंसान की धारणा-कल्पना की तरह ही सोच और सीख सकता है। मेटा का यह एआई टूल छह अलग-अलग तौर-तरीकों से एक साथ सीखने में सक्षम है। यह टूल मशीनों को टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो, डेप्थ, थर्मल और मोशन सेंसर जैसी सूचनाओं के विभिन्न रूपों को समझने और कनेक्ट करने में सक्षम बनाती है। ImageBind के साथ मशीनें इंसानों से सीख सकती हैं। आसान शब्दों में कहें तो ImageBind इंसानों की धारणा की नकल करता है और इंसानों जैसी समझ रखता है।
ImageBind इंसानों की तरह फैसले ले सकता है। इसे एक उदाहरण से समझें तो यदि आप किसी शांत वातावरण में बैठे हैं और प्रकृति को महसूस कर रहे हैं तो मेटा का यह ImageBind भी आपकी तरह ही महसूस कर सकता है। ImageBind की मदद से किसी के विचारों को समझा जा सकता है। असहाय मरीजों के लिए ImageBind वरदान साबित हो सकता है।
ImageBind का बड़ा फायदा विज्ञापनों में होगा। आप किसी भी सीन को सोच सकते हैं और उसे टेक्स्ट में लिखकर ImageBind को बता सकते हैं। आपके द्वारा बताई गई स्क्रिप्ट के आधार पर ImageBind आपके लिए वीडियो खुद से तैयार कर सकता है। मेटा अपने वर्चुअल रियलिटी हेडसेट में भी ImageBind का इस्तेमाल बड़े स्तर पर कर सकता है। कंटेंट क्रिएटर्स भी अपने वीडियो बनाने के लिए इस टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें किसी एनिमेटर या ग्राफिक्स एडिटर की जरूरत नहीं होगी।
- Google I/O 2023: गूगल का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट आज, पहला पिक्सल फोल्ड फोन होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव
- Oppo F23 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, इस सस्ते फोन में मिलेगी 67W की फास्ट चार्जिंग
- Mobile Blast: केरल में युवक की जेब में फटा मोबाइल, गंभीर रूप से घायल, कहीं आप तो नहीं कर रहे यह गलती
- दमदार फीचर्स के साथ Poco F5 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 12GB रैम और शानदार कैमरा