Facebook एक्टिव यूजर्स की संख्या तीन अरब के पार, तिमाही में मुनाफा 2,62,358 करोड़ पहुंचा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Jul 2023 05:10 PM IST
सार

Meta के एक बयान के मुताबिक हर दिन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 200 अरब बार वीडियो प्ले होते हैं। Meta ने इस साल भारी संख्या में छंटनी की है। जून 2023 के अंत तक मेटा के कर्मचारियों की संख्या 71,469 थी जो कि पिछले साल जून के मुकाबले 14 फीसदी कम है।

विज्ञापन
Meta Facebook Reports 3.03 Billion Monthly Active Users in Q2 2023
Facebook - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने तिमाही में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खत्म हुई तिमाही में मेटा को 7.8 बिलियन डॉलर यानी करीब 63,949 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जबकि कुल रेवेन्यू 32 बिलियन डॉलर यानी 2,62,358 करोड़ रुपये का रहा है। बीते तिमाही में Facebook के मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्या 3.03 अरब के आंकड़े को पार कर गई गई है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि कंपनी को उम्मीद से अधिक का मुनाफा हुआ है।

    साल 2022 मेटा के लिए काफी बुरा साबित हुआ था। एपल की डाटा प्राइवेसी में बदलाव के बाद Meta को काफी नुकसान हुआ था, क्योंकि एपल की पॉलिसी मेटा की कमाई की राह में बाधा बनी थी।

    विज्ञापन

    इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद Meta के शेयर में सात फीसदी से अधिक 320.32 डॉलर यानी करीब 26,262 रुपये का उछाल देखा गया। कंपनी ने अपनी इस रिपोर्ट को जारी करते हुए कहा कि उसके तमाम एप्स पर विज्ञापन की संख्या में साल-दर-साल 34 फीसदी का इजाफा हो रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें