बड़े काम का है USB कंडोम, इस्तेमाल का तरीका जान लेंगे तो कहेंगे-कमाल की चीज है
सार्वजनिक जगहों जैसे रेलवे स्टेशन, होटल या मेट्रो स्टेशन पर यूएसबी पोर्ट होते हैं लेकिन इन पोर्ट का इस्तेमाल आपके फोन का डाटा चोरी करने के लिए किया जा सकता है।

विस्तार
डिजिटल दुनिया और सोशल मीडिया के दौर में स्मार्टफोन रोजमर्रा की जरूरत बन गया है। सीधे शब्दों में कहें तो हमारा जीवन स्मार्टफोन से चल रहा है और स्मार्टफोन बैटरी से। यानी फोन की बैटरी चार्ज रहना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि ऑनलाइन पेमेंट से लेकर टैक्सी बुक करने तक में हमें स्मार्टफोन की जरूरत होती है। कई बार फोन की बैटरी कम होने पर हम एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, होटल, पब्लिक टॉयलेट, शॉपिंग सेंटर आदि में यूएसबी पोर्ट की मदद से फोन चार्ज कर लेते हैं। लेकिन यह काफी खतरनाक हो सकता है और आप जूस जैकिंग के भी शिकार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए बाजार में कथित यूएसबी डाटा ब्लॉकर्स उपलब्ध हैं, जिन्हें "यूएसबी कंडोम" कहा जाता है। चलिए जानते यूएसबी कंडोम के बारे में...
'यूएसबी कंडोम' छोटे यूएसबी एडॉप्टर की तरह होते हैं, जो इनपुट और आउटपुट पोर्ट होते हैं। यह छोटा सा डिवाइस आपको जूस जैकिंग से बचा सकता है क्योंकि यह मोबाइल को पावर सप्लाई तो करता है लेकिन डाटा एक्सचेंज को पूरी तरह ब्लॉक कर देता है। यह इतना छोटा डिवाइस है कि आप इसे आसानी से अपने साथ कैरी कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो इसकी अमेरिकी बाजार में कीमत 10 डॉलर यानी करीब 714 रुपये है। वहीं भारत में इसे 500 से 1,000 रुपये में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
सार्वजनिक जगहों जैसे रेलवे स्टेशन, होटल या मेट्रो स्टेशन पर यूएसबी पोर्ट होते हैं लेकिन इन पोर्ट का इस्तेमाल आपके फोन का डाटा चोरी करने के लिए किया जा सकता है। बता दें कि दुनियाभर में आज बड़े-बड़े हैकर सार्वजनिक केबल या यूएसबी पोर्ट में 'मालवेयर' लगाकर लोगों का गोपनीय डाटा चुरा रहे हैं। इसे जूस जैकिंग कहा जाता है।
इससे बचने के लिए बाजार में कथित यूएसबी डाटा ब्लॉकर्स यानी यूएसबी कंडोम बड़े काम का डिवाइस होता है। ये कंडोम यूएसबी वास्तविक कंडोम की तरह लेटेक्स नहीं होते हैं, लेकिन यह आपके डाटा की सिक्योरिटी समान रूप से करते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो यह जूस जैकिंग से बचाने में काफी कारगर डिवाइस हैं।
- OnePlus Open: जल्द मार्केट में एंट्री करेगा वनप्लस का पहला फोल्डेबल फोन, कंपनी ने दी जानकारी
- Samsung का फ्लैगशिप टैबलेट, देखें डिजाइन और फीचर्स
- Virat Kohli: 20,000 रुपये के एपल ईयरफोन इस्तेमाल करते हैं क्रिकेटर विराट कोहली, लेकिन यह भारत में नहीं मिलते
- एक क्लिक में देखें Samsung इवेंट में लॉन्च हुए सभी डिवाइस