OpenAI and Meta: ओपनएआई और मेटा की बड़ी तैयारी, रिजनिंग क्षमता से लैस होंगे एआई मॉडल्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Apr 2024 03:11 PM IST
सार

दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की लोकप्रियता बढ़ रही है। ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियां मेटा और ओपनएआई अपने नए एआई मॉडलों को पेश करने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
Meta and OpenAI Set to Launch Advanced AI Models details here in hindi
Meta and OpenAI - फोटो : freepik

    विस्तार

    दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की लोकप्रियता बढ़ रही है। ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियां मेटा और ओपनएआई अपने नए एआई मॉडलों को पेश करने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में इन कंपनियों ने आर्टिफिशियल जनरल इंटेलीजेंस यानी एजीआई के करीब एक और कदम बढ़ा दिया है। इसमें मशीन क्षमता को बेहतर किया गया है। साथ ही रिजनिंग और योजना जैसी क्षमताओं को जोड़ा गया है।

    इन दोनों ही एआई सिस्टम में लैंग्वेज मॉडल को बेहतर किया गया है। साथ ही एक से अधिक रिजल्ट्स देने की क्षमता दी गई है। मेटा अपने एआई मॉडल का तीसरा एलएलएमए मॉडल को लॉन्च करने वाला है। वहीं, ओपनएआई, जो कि माइक्रोसॉफ्ट के निवेश के साथ जीपीटी-5 एआई मॉडल को पेश करने वाला है।

    विज्ञापन

    मेटा के एआई रिसर्च के उप-प्रमुख ने कहा कि हम इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, ताकि ये मॉडल्स सिर्फ बात ही नहीं, बल्कि ये योजना और मेमोरी के साथ आगे बढ़ सकें। साथ ही ये मॉडल मुश्किल सवालों के जवाब भी दे सकें। दूसरी तरफ, ओपनएआई के सीओओ ने कहा कि ओपनएआई का अगला वर्जन जीपीटी-5 कई मुश्किल कामों को करने में सक्षम होगा। साथ ही इसका फोकस रिजनिंग पर भी होगा। वहीं, मेटा और ओपनएआई उस बड़े ट्रेंड का हिस्सा बनने वाले हैं, जहां पर गूगल जैसी कई बड़ी कंपनियां बड़े एआई भाषा मॉडलों को उतारने की तैयारी कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें