Android 15: एंड्रॉयड 15 में मिलेगा प्राइवेट स्पेस, एक ही फोन में अलग अकाउंट में छिपा सकेंगे निजी एप्स
Android 15 की घोषणा मई में हो सकती है लेकिन उससे पहले Android 15 के फीचर्स को लेकर लीक रिपोर्ट लगातार आ रही हैं। पिछले साल दिसंबर में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि गूगल Android 15 के साथ प्राइवेट स्पेस पर काम कर रहा है।

विस्तार
Google अपने अपकमिंग Android 15 को लेकर बड़ी ही गंभीरता से काम कर रहा है। Android 15 की घोषणा मई में हो सकती है लेकिन उससे पहले Android 15 के फीचर्स को लेकर लीक रिपोर्ट लगातार आ रही हैं। पिछले साल दिसंबर में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि गूगल Android 15 के साथ प्राइवेट स्पेस पर काम कर रहा है।
अब प्राइवेट स्पेस को लेकर एक नई रिपोर्ट आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एंड्रॉयड 15 को प्राइवेट स्पेस के साथ लॉन्च किया जाएगा। प्राइवेट स्पेस में यूजर्स अपने किसी एप्स, फाइल आदि को सिक्योर तरीके से छिपा सकेंगे।एंड्रॉयड ऑथोरिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक Android 15 का प्राइवेट स्पेस “Hide or lock private apps in a separate space. Use a dedicated Google Account for extra security” डिस्क्रिप्शन के साथ आएगा।
प्राइवेट स्पेस को किसी अन्य गूगल अकाउंट से लिंक करके उसे लॉक किया जा सकेगा। प्राइवेट स्पेस के साथ दूसरे अकाउंट का सपोर्ट देना बड़ी बात है, क्योंकि यह किसी पिन या पासवर्ड के मुकाबले अधिक सिक्योर है। हालांकि अलग अकाउंट के अलावा यूजर्स इसे फोन को डिफॉल्ट पिन, पासवर्ड या बायोमैट्रिक लॉक से भी लॉक कर सकेंगे। प्राइवेट स्पेस में सीधे किसी एप को डाउनलोड भी किया जा सकेगा। ऐसे में उस एप का आइकन फोन में बनेगा ही नहीं।
- Google Message: स्कैम वाले लिंक पर क्लिक करने पर मिलेगी वॉर्निंग, आ रहा है नया अपडेट
- स्कैम का खौफनाक रूप: वकील के कपड़े उतरवाए, दो दिन तक वीडियो कॉल पर बंधक बनाया, 10 लाख ठगे
- Tech Tips: एक ही बार में Instagram के सभी पोस्ट कैसे डिलीट करें, जानें सबसे आसान तरीका
- Google ने दिया तोहफा: Find My Device Network हुआ लॉन्च, बंद होने के बाद भी ट्रैक कर सकेंगे फोन की लाइव लोकेशन