Meta AI: भारत में भी लॉन्च हुआ मेटा एआई, अब गूगल और चैटजीपीटी की बढ़ेगी मुसीबत
Meta AI का इस्तेमाल आप फीड, चैट के अलावा कई सारे एप्स में कर सकते हैं। इसकी मदद से आप कंटेंट भी बना सकते हैं। इसके अलावा गणित के सवाल भी इससे पूछ सकते हैं। Meta AI का सीधा मुकाबला गूगल जेमिनी और ओपनएआई के चैटजीपीटी से है।

विस्तार
मेटा ने अपने एआई टूल Meta AI को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। इससे पहले यह टूल अमेरिका जैसे कई देशों में लाइव था। Meta AI भी ओपनएआई के चैटटूल चैटजीपीटी की तरह ही है। Meta AI से आप तमाम तरह के सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा आप इससे एआई इमेज भी बनवा सकते हैं। Meta AI का सपोर्ट फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और meta.ai के लिए भी जारी किया गया है।
Meta AI को Meta Llama 3 के सपोर्ट के साथ बनाया गया है जो कि मेटा का सबसे एडवांस लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है। Meta AI का इस्तेमाल आप फीड, चैट के अलावा कई सारे एप्स में कर सकते हैं। इसकी मदद से आप कंटेंट भी बना सकते हैं। इसके अलावा गणित के सवाल भी इससे पूछ सकते हैं।
यदि आप कंप्यूटर से इसे एक्सेस करना चाहते हैं तो आपको meta.ai पर जाना होगा और उसके बाद फेसबुक आईडी से लॉगिन करना होगा। फिलहाल केवल Meta AI का इस्तेमाल फेसबुक यूजर ही कर सकते हैं। Meta AI का सीधा मुकाबला गूगल जेमिनी और ओपनएआई के चैटजीपीटी से है।
- 2FA: अपने सोशल मीडिया अकाउंट जरूर ऑन करें यह फीचर, नहीं होंगे हैकिंग के शिकार
- आपके फोन में 5G का सपोर्ट है या नहीं, ऐसे पता लगाएं
- Voice Cloning: आप भी हो सकते हैं इस स्कैम के शिकार, एक गलती पड़ेगी बहुत भारी, ऐसे करें पहचान
- दूरसंचार विधेयक 2023: आपात स्थिति में सभी नेटवर्क अपने कब्जे में लेगी सरकार, कंपनियों का कंट्रोल होगा खत्म