Meta: Perplexity को खरीदने वाले थे मार्क जकरबर्ग, बाद में Scale AI में किया अरबों डॉलर का निवेश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Jun 2025 09:56 AM IST
सार

Meta ने Perplexity के CEO अरविंद श्रीनिवास को अपनी नई “सुपरइंटेलिजेंस” टीम में शामिल करने की कोशिश भी की थी, जो शक्तिशाली AI सिस्टम पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Mark Zuckerberg was about to buy Perplexity, later invested billions of dollars in Scale AI
मार्क जुकरबर्ग, मेटा के सीईओ - फोटो : ANI

    विस्तार

    Meta Platforms ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्च स्टार्टअप Perplexity AI Inc. को खरीदने को लेकर बातचीत की थी, लेकिन यह डील नहीं हो सकी। इसके बाद Meta ने डेटा-लेबलिंग स्टार्टअप Scale AI में करीब 14.3 अरब डॉलर (लगभग ₹1.24 लाख करोड़) का निवेश किया, जिससे उसे कंपनी में 49% हिस्सेदारी मिली।

    सूत्रों के अनुसार, Meta और Perplexity के बीच अधिग्रहण को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन दोनों पक्ष किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। Perplexity ने हाल ही में एक नई फंडिंग राउंड में अपनी कुल वैल्यूएशन $14 अरब (लगभग ₹1.21 लाख करोड़) बताई है। Meta ने Perplexity के CEO अरविंद श्रीनिवास को अपनी नई “सुपरइंटेलिजेंस” टीम में शामिल करने की कोशिश भी की थी, जो शक्तिशाली AI सिस्टम पर काम कर रही है।

    विज्ञापन

    Meta के CEO मार्क ज़ुकरबर्ग AI की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए अधिग्रहण और टैलेंट हायरिंग का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में Scale AI के पूर्व CEO अलेक्जेंडर वांग, Google DeepMind और Sesame AI के वरिष्ठ शोधकर्ताओं को अपने साथ जोड़ा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि, सभी AI विशेषज्ञ Meta में शामिल नहीं हो रहे। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने एक पॉडकास्ट में बताया कि Meta ने उनके स्टाफ को $100 मिलियन (लगभग ₹867 करोड़) के साइनिंग बोनस और बड़ी सैलरी ऑफर की, लेकिन उन्होंने Meta ज्वाइन करने से इनकार कर दिया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें