Tech Tips: TV स्क्रीन साफ करते समय कभी न करें ये गलतियां, इन चीजों का इस्तेमाल न करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Jun 2025 06:08 PM IST
सार

अगर आप इन्हें गलत तरीके से या गलत सामान से साफ करते हैं, तो इससे स्क्रीन पर स्क्रैच, धुंधलापन या परमानेंट डैमेज हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी टीवी स्क्रीन लंबे समय तक साफ और स्पष्ट बनी रहे, तो नीचे दी गई चीजों से स्क्रीन को साफ करने से बचें...

विज्ञापन
Tech Tips Never make these mistakes while cleaning the TV screen, do not use these things
cleaning smart tv screen - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आजकल के LED, OLED और QLED टीवी की स्क्रीन बहुत नाज़ुक होती हैं और इन पर खास एंटी-ग्लेयर या एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग लगी होती है। अगर आप इन्हें गलत तरीके से या गलत सामान से साफ करते हैं, तो इससे स्क्रीन पर स्क्रैच, धुंधलापन या परमानेंट डैमेज हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी टीवी स्क्रीन लंबे समय तक साफ और स्पष्ट बनी रहे, तो नीचे दी गई चीजों से स्क्रीन को साफ करने से बचें...

    पेपर टॉवल या टिशू पेपर-

    ये सामान्य रूप से आसान और सस्ते विकल्प लगते हैं, लेकिन ये स्क्रीन के लिए बहुत खुरदरे होते हैं। इनमें मौजूद फाइबर स्क्रीन की नाज़ुक परत को माइक्रो-स्क्रैच कर सकते हैं, जिससे धीरे-धीरे स्क्रीन धुंधली दिखने लगती है। टिशू अक्सर लिंट भी छोड़ते हैं, जिससे स्क्रीन और गंदी दिख सकती है।ग्लास क्लीनर-टीवी स्क्रीन शीशे की तरह दिखती ज़रूर है, लेकिन यह साधारण ग्लास नहीं होती। घरेलू ग्लास क्लीनर जैसे कि विंडॉ क्लीनर में अमोनिया या अल्कोहल जैसे रसायन होते हैं, जो स्क्रीन की कोटिंग को खराब कर सकते हैं। इससे डिस्कलरेशन, धुंधलापन या परमानेंट डैमेज हो सकता है।

    विज्ञापन

    अल्कोहल बेस्ड क्लीनर या रबिंग अल्कोहल-

    अल्कोहल, विशेष रूप से उच्च मात्रा वाले क्लीनर, टीवी स्क्रीन की एंटी-ग्लेयर परत को धीरे-धीरे घिस देते हैं। OLED और QLED स्क्रीन पर इसका और भी ज्यादा नकारात्मक असर पड़ता है, जिससे स्क्रीन समय से पहले खराब हो सकती है।खुरदरे कपड़े या स्पंज-किचन रैग, पुराना कपड़ा या डिश स्पंज, चाहे वो नरम महसूस हो, स्क्रीन के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इनमें अक्सर छोटे कण या धूल होती है जो स्क्रीन को स्क्रैच कर सकती है। स्क्रबिंग साइड वाले स्पंज तो बिल्कुल नहीं इस्तेमाल करने चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें