WhatsApp: सेंध लगाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन! प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये खास फीचर्स, देखें लिस्ट
यहां हम व्हाट्सएप के पांच कमाल के प्राइवेसी फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पर्सनल डाटा और प्राइवेसी के लिए जारी किए गए हैं।

विस्तार
मैसेजिंग और चैटिंग के लिए हम अक्सर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप यूजर्स प्राइवेसी के लिए लगातार नए-नए फीचर्स और अपडेट भी लाता रहना है। मैसेजिंग प्लेटफार्म पर ऐसे कई प्राइवेसी फीचर्स उपलब्ध हैं जिनकी मदद से आपकी प्राइवेसी में सेंध लगाता नामुमकिन हो गया है। यहां हम व्हाट्सएप के इन्हीं पांच कमाल के प्राइवेसी फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पर्सनल डाटा और प्राइवेसी के लिए जारी किए गए हैं। चलिए देखते हैं लिस्ट
व्हाट्सएप लॉक
सबसे पहले एप लॉक की बात करते हैं। व्हाट्सएप यूजर्स को प्लेटफार्म को लॉक करने की सुविधा देता है। यूजर्स फिंगरप्रिंट लॉक की मदद से एप को लॉक-ओपन कर सकते हैं। यानी आपकी मर्जी के लिए बिना कोई आपका व्हाट्सएप ओपन नहीं कर सकता। इसके लिए यूजर्स को सेटिंग में जाना है फिर प्राइवेसी वाले ऑप्शन में से व्हाट्सएप लॉक को इनेबल कर देना है।
चैट लॉक
यदि आप व्हाट्सएप एप को लॉक नहीं करना चाहते, लेकिन किसी चैट को लॉक करना चाहते हैं तो यहां आपको यह सुविधा भी मिलती है। यानी आप किसी स्पेशल चैट या ग्रुप को लॉक कर सकते हैं। जिससे आपके पर्सनल मैसेज और डाटा किसी के हाथ नहीं लगेगा। चैट लॉक करने के लिए आपको प्रोफाइल पर जाना है( जिसकी चैट लॉक करना चाहते हैं)। अब यहां से आपको सबसे नीचे स्क्रॉल करने पर चैट लॉक का ऑप्शन मिल जाएगा। बता दें लॉक हुई चैट्स आपको व्हाट्सएप के चैट सेक्शन में सबसे ऊपर लॉक्ड चैट नाम से दिखाई देती हैं।
- Elon Musk: घर से काम करने के सख्त खिलाफ हैं ट्विटर के मालिक एलन मस्क, कह दी ये बात
- WhatsApp: एक ही फोन में बनाएं दो व्हाट्सएप अकाउंट, जान लें तरीका
- Laptop Import Ban: सरकार ने लैपटॉप के आयात पर लाइसेंसिंग नीति में किया बदलाव, नया ऑनलाइन सिस्टम भी बनाया
- Meta: इंस्टाग्राम यूजर्स अब खुद तय कर सकेंगे अपनी प्राइवेसी, नए एक्टिविटी ऑफ फीचर में मिलेगी यह सुविधा