Cryptocurrency Fraud: मुंबई के शख्स को हुआ 36 लाख का नुकसान, दो लोगों ने दिया था ट्रे़डिंग का झांसा
रिपोर्ट के मुताबिक ठगों ने पीड़ित से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर पैसे लिए थे और हाई रिटर्न का दावा किया था। पीड़ित के मुताबिक निवेश से पहले एक ट्रेनिंग सेशन का भी आयोजन हुआ था जिसमें पीड़ित भी शामिल हुआ था।

विस्तार
देश में हर रोज स्कैम हो रहे हैं। ये स्कैम पहले भी होते थे लेकिन अब नए तरीके से किए जा रहे हैं। आजकल लोगों में ऑनलाइन ट्रेडिंग का भूत सवार हुआ है और इसी का ये स्कैमर फायदा उठा रहे हैं। ताजा मामला मुंबई का है जहां एक शख्स को दो स्कैम ने स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग का झांसा देकर 36 लाख रुपये का चूना लगाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक ठगों ने पीड़ित से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर पैसे लिए थे और हाई रिटर्न का दावा किया था। पीड़ित के मुताबिक निवेश से पहले एक ट्रेनिंग सेशन का भी आयोजन हुआ था जिसमें पीड़ित भी शामिल हुआ था।
ट्रेनिंग के बाद कई इंस्टॉलमेंट में शख्स से 36,80,151 रुपये निवेश कराए गए, लेकिन जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने रिप्लाई करना ही बंद कर दिया। उसके बाद इस मामले में साइबर पुलिस में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 (2) (आपराधिक विश्वासघात), 318 (4) (धोखाधड़ी) और सूचना के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
- Kolkata Case: गूगल पर 20 लाख से अधिक सर्चेज, X पर 10 में पांच हैशटैग इसी पर, हो रही न्याय की मांग
- TRAI: फालतू के कॉल से मिलेगी आजादी, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की मदद से ब्लॉक होंगे स्पैम कॉल
- Google AI Overviews: छह देशों में लॉन्च हुआ गूगल का यह AI फीचर, भारतीय यूजर्स को मिलेगा स्पेशल एक्सेस
- Meta AI: मेटा एआई वॉयस मोड पर काम कर रहा व्हाट्सएप, मिलेंगी 10 अलग-अलग वॉयस