काम की बात: एक महीने में AI की मदद से इस शख्स ने कमाए एक करोड़ रुपये, बड़ी मजेदार है कहानी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Aug 2023 12:14 PM IST
सार

AI की मदद से कई लोग अच्छी-खासी कमाई भी कर रहे हैं। साइप्रस के एक 32 वर्षीय उद्यमी ओले लेहमैन ने क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स के क्रैश होने के दौरान जीवन बदलने वाले क्षण का अनुभव किया है।

विज्ञापन
Man earns Rs 1 crore in less than a month by teaching people how to use AI details here
Earn from AI - फोटो : iStock

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने एक ओर जहां लोगों के रोजगार छीने हैं, वहीं दूसरी ओर AI ने लोगों को नौकरी भी दी है। AI की मदद से कई लोग अच्छी-खासी कमाई भी कर रहे हैं। साइप्रस के एक 32 वर्षीय उद्यमी ओले लेहमैन ने क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स के क्रैश होने के दौरान जीवन बदलने वाले क्षण का अनुभव किया है।

    इस घटना के बाद ने इतने टूट हो गए थे कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वे क्या करें, क्योंकि क्रिप्टो एक्सचेंज के क्रैश होने से उन्हें आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ था। एक दिन उनकी नजर एआई टूल चैटजीपीटी पर पड़ी और यही से उनकी जिंदगी बदल गई।

    विज्ञापन

    लेहमैन अब लोगों को एआई का इस्तेमाल करना सिखाकर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। टीचर बनने से पहले लेहमैन ने करीब 6 साल क्रिप्टो ट्रेडर के तौर पर गुजारे हैं। क्रिप्टो में हुए घाटे ने उनके लिए कमाई के नए दरवाजे खोल दिए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस साल जनवरी में लेहमैन ने एक्स पर AI से संबंधित कंटेंट शेयर करने शुरू किए। वहां उनके पोस्ट को लोगों ने काफी पसंद किया। अप्रैल में उन्होंने The AI Solopreneur हैंडल से एक Twitter (अब एक्स) अकाउंट बनाया जो कि पूरी तरह से AI कंटेंट के लिए है। महज 65 दिनों में इस अकाउंट से 1,00,000 फॉलोअर्स जुड़ गए।

    लेहमैन ने AI Audience Accelerator नाम से एक कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स की कीमत 179 डॉलर यानी करीब 14,790 रुपये है। इस कोर्स के शुरू होने के एक महीने के अंदर ही 1,078 ऑर्डर आए। अब लेहमैन हर महीने करीब 176,885 डॉलर यानी करीब 1.4 करोड़ रुपये कमा रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें