Top Tech 2024: टॉप टेक्नोलॉजी जो 2024 को देंगी आकार, AI से लेकर क्वांटम कम्प्यूटिंग तक, जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 21 Sep 2023 12:13 PM IST
विज्ञापन
Metaverse AI To 5G Quantum Computing tech trends Will Be A Real Game Changer In 2024
Top Tech 2024 - फोटो : अमर उजाला

    टेक्नोलॉजी जगत निरंतर परिवर्तन की स्थिति में है और इसमें लगातार इनोवेशन हो रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वर्चुअल रियलिटी के बाद इसकी चर्चा और भी तेज हो गई है। एआई में भविष्य को आकार देने की क्षमता है तो वर्चुअल रियलिटी को भविष्य का प्लेग्राउंड कहा जा रहा है। जैसा कि हम 2024 की ओर देख रहे हैं, कई प्रमुख टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स परिदृश्य पर हावी होने, इंडस्ट्री और दैनिक जीवन को बदलने के लिए तैयार हैं। यहां हम पांच टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स के बारे में बता रहे हैं, जो वर्ष 2024 को आकार दे सकते हैं।

    AI
    AI - फोटो : iStock

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। चैटजीपीटी की लॉन्चिंग के बाद से ही कई टेक दिग्गज एआई की दौड़ में शामिल हो गए हैं। गूगल ने भी अपने एआई टूल बार्ड को पेश किया है। एआई चैटबॉट्स की मदद से लाखों वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारियों और डाटा को संशोधित कर और उसे एक आसान भाषा में बदलकर यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यानी इसमें ऑनलाइन अनुभव को फिर से परिभाषित करने की क्षमता है। एआई अब तक बैकग्राउंड में रहा है, बिना किसी की नजर में आए अपना काम कर रहा है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसका रूप तेजी से बदल सकता है। यानी एआई टेक्नोलॉजी आने वाले समय में एक वास्तविक गेम चेंजर साबित हो सकती है।

    Quantum Computer
    Quantum Computer - फोटो : सोशल मीडिया

    क्वांटम कंप्यूटिंग

    क्वांटम कंप्यूटिंग अब सिद्धांत और प्रयोग के दायरे तक ही सीमित नहीं है। 2024 में, हम क्वांटम कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजीज में महत्वपूर्ण प्रगति देखने की उम्मीद कर सकते हैं। क्वांटम कंप्यूटिंग की मदद से जटिल समस्याओं को हल करके क्रिप्टोग्राफी, मैटेरियल विज्ञान और ड्रग डिस्कवरी जैसी इंडस्ट्रीज में क्रांति लाई जा सकती है, जो पहले क्लासिकल कंप्यूटर्स के साथ असंभव थी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें