Made in China: चीन में ही सबसे ज्यादा आईफोन क्यों बनवाता है एपल, टीम कुक ने दिया जवाब
एपल के सीईओ टिम कुक का 2024 का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बताते हैं कि एपल सबसे ज्यादा प्रोडक्ट चीन में ही क्यों मैन्युफैक्चर करवाता है। बता दें कि इसके पीछे की वजह सस्ते मजदूर नहीं हैं।

विस्तार
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दु्निया के तमाम देशों टैरिफ लगाया और कुछ दिन बाद इसे 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया लेकिन चीन पर टैरिफ बढ़ा दिया। इस टैरिफ वॉर के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एपल जैसी कंपनियों से अपील की थी कि वे अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस अमेरिका में शिफ्ट करें, हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है, इसके पीछे कई वजहें हैं। इसी बीच एपल के सीईओ टिम कुक का 2024 का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बताते हैं कि एपल सबसे ज्यादा प्रोडक्ट चीन में ही क्यों मैन्युफैक्चर करवाता है। बता दें कि इसके पीछे की वजह सस्ते मजदूर नहीं हैं।
आमतौर पर यही कहा जाता है कि चीन में मजदूर सस्ते में मिल जाते हैं इसलिए अधिकतर कंपनियां अपने प्रोडक्ट को चीन में तैयार करवाती हैं। 55-सेकेंड के वीडियो में टिम कुक ने इस धारणा को गलत बताया कि एपल सिर्फ सस्ते श्रम की वजह से चीन में मैन्युफैक्चरिंग करता है। उन्होंने साफ कहा कि "चीन अब सस्ता श्रम वाला देश नहीं रहा, यह धारणा पुरानी और गलत है।"
उन्होंने यह भी बताया कि एपल और दुनिया की तमाम बड़ी टेक कंपनियां चीन में मैन्युफैक्चरिंग इसलिए कर रही हैं क्योंकि वहां स्किल्ड लेबर का अद्वितीय और व्यापक नेटवर्क मौजूद है। टिम कुक ने एपल प्रोडक्ट्स के लिए जरूरी एडवांस्ड टूलिंग क्षमताओं और बारीकियों से जुड़ा कामकाज समझाते हुए कहा कि चीन में इस तरह की गहराई और विशेषज्ञता मिलती है, जो किसी और देश में मिलना बेहद मुश्किल है।
- Electric Brush: इलेक्ट्रिक ब्रश काम के हैं भी या खाली दिखावा, जानें इसके फायदे और नुकसान
- Intellectual Property: कॉपीराइट-बौद्धिक संपदा को खत्म क्यों करना चाहते हैं एलन मस्क और जैक डॉर्सी?
- Reality Check: क्या बिना कवर फोन इस्तेमाल करना सुरक्षित है? मैंने एक महीने तक ट्राई किया
- Apple Vision Pro: सस्ते विजन प्रो हेडसेट पर काम कर रहा एपल, हल्का वर्जन भी आएगा