Intellectual Property: कॉपीराइट-बौद्धिक संपदा को खत्म क्यों करना चाहते हैं एलन मस्क और जैक डॉर्सी?

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Apr 2025 12:58 PM IST
सार

टेक इन्वेस्टर क्रिस मेसिना ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि डॉर्सी की बात में दम है, क्योंकि "एआई उल्लंघन के लिए स्वत: IP जुर्माने या 3-स्ट्राइक नियम शायद भविष्य में गरीब लोगों को गांजा रखने के लिए जेल भेजने जैसे पुराने कानूनों की जगह ले सकते हैं।"

Why do Elon Musk and Jack Dorsey want to end copyright-intellectual property
Jack Dorsey and Elon Musk - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आने के बाद से ही कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में घिब्ली स्टाइल इमेज को लेकर कॉपीराइट-बौद्धिक संपदा पर काफी विवाद हुआ था। अब कॉपीराइट-बौद्धिक संपदा को लेकर नई तरीके से बहस होने जा रही है। इस बहस की शुरुआत ट्विटर (अब X) और स्क्वायर (अब Block) के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी के हाल ही में दिए संक्षिप्त लेकिन तीखे बयान से हुई। उन्होंने कहा "सभी बौद्धिक संपदा कानून हटा दो"। उनके इस बयान ने पेटेंट, कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा को लेकर इंटरनेट पर बड़ी बहस छेड़ दी।

    जैक डॉर्सी के इस बयान पर X के वर्तमान मालिक एलन मस्क ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और लिखा, "मैं सहमत हूं", हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि डॉर्सी का यह बयान किस संदर्भ में आया, लेकिन यह उस समय आया जब OpenAI जैसे एआई कंपनियों पर यह आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने अपने मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए क्रिएटर्स की अनुमति के बिना कॉपीराइट सामग्री का उपयोग किया है।

    टेक इन्वेस्टर क्रिस मेसिना ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि डॉर्सी की बात में दम है, क्योंकि "एआई उल्लंघन के लिए स्वत: IP जुर्माने या 3-स्ट्राइक नियम शायद भविष्य में गरीब लोगों को गांजा रखने के लिए जेल भेजने जैसे पुराने कानूनों की जगह ले सकते हैं।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें